{"_id":"5793a0714f1c1ba07cc4be9c","slug":"risen-again-after-steady-skirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थिर होने के बाद फिर बढ़ी घाघरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थिर होने के बाद फिर बढ़ी घाघरा
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
बेल्थरारोड क्षेत्र के सहिया गांव में बढ़ता घाघरा का पानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाघरा नदी के जलस्तर म ें24 घंटे तक स्थिरता के बाद शनिवार को एक बार फिर धीमी गति से वृद्धि शुरू हो गई। लाल निशान से ऊपर बहने वाली नदी के जलस्तर में वृद्धि से इलाकाई लोग परेशान हैं। केंद्रीय जल आयोग के जेई धीरेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को अपराह्न जलस्तर 64.0160 मीटर दर्ज किया गया। जो लाल निशान से 64.010 से 0.150 मीटर ऊपर है।
पिछले 24 घंटे में महज चार सेमी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। तेज गति से बहने वाला नदी का पानी कई ग्रामों के सीमाओं पर पहुंचने लगा है। हाहानाला, तुर्तीपार और हल्दीरामपुर रेग्युलेटर पर पानी का दबाव हो रहा है। साथ ही चैनपुर गुलौरा, मठिया, सहिया, ग्राम के कुछ क्षेत्रों में हल्की कटान हो रही है। अब तक करीब सैकड़ों बीघा उपजाऊ भूमि कट-कटकर नदी की धारा में विलीन हो रही है। कटान की रोकथाम के लिए बाढ़ विभाग द्वारा स्थाई तौर पर प्रभावी व्यवस्था नहीं की जा रही है। इसको लेकर तटवर्ती वाशिंदों में नाराजगी है। शासन के सख्त फरमान के बाद भी कटानरोधी कार्रवाई में उदासीनता बरती जा रही।