{"_id":"5d7f75148ebc3e017553a82c","slug":"ring-can-be-broken-anytime-instructions-to-vacate-village-ballia-news-vns484011269","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी भी टूट सकता है रिंग बंधा, गांव खाली कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी भी टूट सकता है रिंग बंधा, गांव खाली कराने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत व एसपी देवेंद्र नाथ ने सोमवार को तहसील बैरिया के अंतर्गत ग्राम दुबेछपरा में रिंग बंधे के हो रहे कटान को देखा। तेज कटान को देखते हुए रिंग बंधे पर उपस्थित मजदूरों व ग्रामीणों को तत्काल हटाया गया। दुबे छपरा के गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों को लाउडस्पीकर के माध्यम से गांव को खाली करने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि रिंग बंधा ठीक स्थिति में नहीं है। कभी भी टूट सकता है।
जिलाधिकारी ने एसपी को निर्देश दिया कि आसपास के गांव को तत्काल खाली कराया जाय। रिंग बंधे पर किसी व्यक्ति को जाने से रोका जाए। जिलाधिकारी ने अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि स्कूल के दरवाजे खुले रहें ताकि ग्रामीण अपने सामानों को स्कूल के छत पर रख सकें और जो भी स्कूल की फाइलें हैं उसको सुरक्षित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बैरिया दुष्यंत कुमार मौर्य, बाढ़ खंड अधिकारी वीरेंद्र सिंह व ग्रामीण उपस्थित रहे।