फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Revati police filed case for the second time in the same matter in 22 days

Ballia News: 22 दिन में रेवती पुलिस ने एक ही मामले में दूसरे बार दर्ज किया मुकदमा

Tue, 15 Jul 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Revati police filed case for the second time in the same matter in 22 days
बलिया। रेवती पुलिस ने 22 दिन में एक ही मामले में दूसरी बार मुकदमा दर्ज किया है। श्री लगंटू बाबा इंका हड़िहाकलां के दिवंगत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामप्रीत सिंह की सेवा पुस्तिका से जुड़े प्रकरण में ऐसा हुआ है। एसपी ने मामले में लापरवाही पर थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया और नौ जुलाई को दूसरी बार मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

इस बार जेडी आजमगढ़ दिनेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता, प्रधानाचार्य गवर्नमेंट इंटर काॅलेज सिधौली ओमप्रकाश यादव व तत्कालीन दस्तावेज रखरखाव लिपिक के अलावा प्रधानाचार्य कमलेश कुमार सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया। लंगटू राम कॉलेज इंटर काॅलेज हड़िहाकला के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देवेंद्र कुमार सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि सर्विस बुक चोरी हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया था कि स्कूल में तैनात रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्व. रामप्रीत सिंह की सेवा पुस्तिका को जान-बूझकर गायब कर दिया गया है। इसके बाद दूसरी सेवा पुस्तिका तैयार की गई है। उसमें जन्मतिथि समेत अन्य तथ्यों में हेरफेर की गई है। कोर्ट ने पुलिस को मृतक कर्मचारी रामप्रीत सिंह से संबंधित मूल सेवा पुस्तिका के गुम होने और फिर उसकी दूसरी प्रति तैयार करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जेडी, डीआईओएस, प्रधानाचार्य गवर्नमेंट इंटर कालेज सिधौली व तत्कालीन दस्तावेज रखरखाव लिपिक पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता ने मुकदमे में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपना, जेडी तथा जीआईसी सिधौली के प्रधानाचार्य का नाम निरस्त करने का आवेदन किया है। इस बाबत थाना प्रभारी संजय मिश्र ने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर जेडी, डीआईओएस, दो प्रधानाचार्य व लिपिक पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed