फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Revati Nagar Panchayat office will be made ultramodern, two crores released

Ballia News: अत्याधुनिक बनेगा नपं रेवती कार्यालय, दो करोड़ जारी

Tue, 08 Apr 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Revati Nagar Panchayat office will be made ultramodern, two crores released
बलिया। नगर पंचायत रेवती कार्यालय का भवन अब अत्याधुनिक होगा। इसके लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। नपं भवन पुराना होने के साथ ही जर्जर हो गया था। नए भवन के लिए शासन से दो करोड़ की धनराशि जारी हो गई है। नगर पंचायत रेवती के भवन के लिए चेयरमैन जयश्री पांडेय ने नगर विकास मंत्रालय को पत्र लिखा था। पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए बेहतर कार्यालय भवन बनाने की धनराशि जारी कर दी है। दो करोड़ की लागत से चेयरमैन, ईओ व कर्मचारियों के बैठने के लिए कक्ष का निर्माण होगा। वहीं, बड़े मीटिंग हाल भी बनाया जाएगा, जिससे सभासदों के साथ चेयरमैन व अधिकारी बैठक करेंगे। सीएनडीएस के जेई अभिलाष पांडेय ने बताया कि रेवती के नए भवन के लिए शासन से धनराशि जारी हो गई है। इसे बेहतर तरीके से नए लुक में बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed