फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Revathi's team won the day-night cricket tournament

Ballia News: डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता रेवती की टीम जीती

Tue, 27 Jan 2026 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Revathi's team won the day-night cricket tournament
हल्दी। नव युवक संघ सरस्वती पूजा प्रांगण में महासंग्राम क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को डे नाइट फाइनल मुकाबला रेवती व सहतवार की टीमों के बीच खेला गया। इसमें रेवती की टीम को जीत मिली। सुजानीपुर के ग्राम प्रधान वीरेंद्र मिश्र ने विजेता टीम को ट्राॅफी सौंपी।
विज्ञापन

रेवती की टीम ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए सहतवार की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 70 रन बनाए। जवाब में रेवती की टीम ने 9 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह रेवती की टीम चार विकेट से मैच जीत गई। मैन आफ द मैच का अर्वार्ड सहतवार टीम के हर्षित को दिया गया। उन्होंने दो बहुमूल्य विकेट लेने के साथ ही 32 रन बनाए। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाये रेवती टीम के दीपक को मैन आफ द सीरीज पुरस्कार दिया गया। निर्णायक की भूमिका क्रिकेटर मोनू मिश्रा व विशाल प्रसाद ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल लक्की यादव और जमील अंसारी ने सुनाया। स्कोरर हैदर अली रहे। प्रतियोगिता कमेटी के अध्यक्ष सोनू मिश्र ने सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोतीलाल शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, राजू मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, राकेश मिश्र, राहुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed