फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Revathi Thanadhyksh and scribe suspended

रेवती थानाध्यक्ष और मुंशी निलंबित

Mon, 05 Jan 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 05 Jan 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Revathi Thanadhyksh and scribe suspended
स्कार्पियो चालक बृजेश की हत्या और वाहन लूट के मामले में गिरफ्तार भीम तुरहा के रविवार भोर में पुलिस अभिरक्षा से फरार हो जाने के मामले में पहली गाज एसओ और मुंशी पर गिरी है।
विज्ञापन


एसपी ने लापरवाही बरतने के मामले में रेवती थानाध्यक्ष और मुंशी को निलंबित कर दिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने एसओजी समेत चार टीमों का गठन किया है। टीमें दियरांचल समेत बिहार की सीमा पर भी छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन


रेवती थाने में रविवार को हुए पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने फरार भीम तुरहा की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की है।

स्वाट टीम के प्रभारी अनिल सिंह सहित अन्य टीमों के तेजतर्रार पुलिस अफसर आरोपी की खाजबीन में जुट गए हैं। पुलिस टीम दियरांचल और पड़ोसी राज्य बिहार की खाक छान रही है, लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस को आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


  प्रकरण में रेवती थाने के इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह और मुंशी प्रमोद सिंह को लापरवाही बरतने के मामले में एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


 जनपद के इतिहास में यह पहली घटना है जब पुलिस अभिरक्षा से कोई आरोपी फरार हुआ हो और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न किया गया हो।

रेवती की घटना के बाद थाने के आसपास तथा नगर क्षेत्र में पीएसी और पुलिस के जवान सोमवार को भी चक्रमण करते रहे। घटना के बाद अधिकारी फूंक-फूंक कर कदम उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed