फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Responsibility of 75 thousand children of the district on a doctor

जिले में 75 हजार बच्चों की जिम्मेदारी एक डॉक्टर पर

Fri, 04 Jun 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Responsibility of 75 thousand children of the district on a doctor
कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी खत्म भी नहीं हुई है कि आगे आने वाली तीसरी लहर को लेकर सरकार से लेकर स्वास्थ्य महकमा तक अलर्ट है। एक अनुमान के तहत तीसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकती है। इसको लेकर विभाग तैयारियां तो कर रहा है लेकिन जिले में चिकित्सकों की कमी से परेशानी हो सकती है। जिले में एक बाल चिकित्सक पर करीब 75 हजार बच्चों की जिम्मेदारी है। यह लहर कब आएगी इसका अभी किसी को कोई अंदाजा नहीं है।
विज्ञापन

डाक्टर और एक्सपर्ट्स का मानना है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियां कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े पर गौर किया जाय जनपद में कुल 12 बालरोग विशेषज्ञ हैं। 2011 गणना के आधार पर जिले की आबादी करीब 33 लाख थी। जबकि वर्तमान में यह आबादी बढ़कर करीब 36 लाख हो चुकी है। इसमें शून्य से 12 वर्ष के बच्चों की आबादी नौ लाख के करीब है। जनपद में कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर आंकड़ों पर गौर किया जाएं तो एक बालरोग विशेषज्ञ पर करीब 75 हजार बच्चों की जिम्मेदारी होगी, जो अपने आप में स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती होगी। इस बाबत जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा बीपी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में तीन चिकित्सक तैनात हैं। वहीं महिला चिकित्सालय में एक बालरोग विशेषज्ञ तैनात हैं। जबकि मुख्य चिकित्सा के अधीनस्थ कुल आठ बालरोग विशेष हैं। इस प्रकार कुल 12 बालरोग विशेषज्ञ तैनात हैं। जिसके कंधों पर 75 हजार बच्चों की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

जिले में मानक के अनुरुप बाल रोग विशेषज्ञों की कमी है। जितने में हैं उतने प्राथमिकता के कार्य संपादित किया जाएगा।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ, बलिया।
राज्यमंत्री ने सीएचसी को लिया गोद
संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर प्रयास एवं कोरोना की संभावित तीसरी लहर के रोकथाम एवं क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य की उत्तम सुविधा मिल सके, इसके लिए अपने विधानसभा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर को गोद लिया है। उन्होंने पत्र भेजकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद को निर्देशित किया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर पर उत्तम उपचार हेतु समुचित व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही समस्त चिकित्सकगण एवं अन्य कर्मचारी समय से अपनी सेवा प्रदान करें, जिससे क्षेत्र की जनता को समुचित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed