फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Respiratory patients increased by 15 percent from emergency to OPD, 1328 people reached

Ballia News: इमरजेंसी से ओपीडी तक सांस के 15 फीसदी बढ़े मरीज,1328 लोग पहुंचे

Mon, 06 Apr 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Respiratory patients increased by 15 percent from emergency to OPD, 1328 people reached
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।संवाद
बलिया। जिला अस्पताल में सोमवार को 1328 मरीज पहुंचे। मौसम के बदलाव से वायरल संक्रमण, उल्टी दस्त के अलावा सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। वायरल संक्रमण के अलावा सांस के मरीजों की संख्या में 15 फीसदी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों की सेहत खराब हो गई है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सांस व उल्टी दस्त की परेशानी वाले मरीजों की भीड़ लग रही है, शाम तक इमरजेंसी फूल होने से मरीजाें को मेडिकल वार्ड में भर्ती किया जाता है। छोटे बच्चे सीने की जकड़न से परेशान होकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

चेस्ट फिजिशियन डॉ. आरके झा ने कहा कि कि, मौसम के चलते सांस फूलना, खांसी और सीने में जकड़न जैसी समस्याओं के इलाज के लिए मरीज पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में गिरावट के साथ सुबह रात गुलाबी ठंड व दिन में गर्मी सेहत खराब कर रही है। बच्चों में सर्दी, खांसी, निमोनिया एवं कोल्ड डायरिया, कफ जमने से छाती में जकड़न की परेशानी के ज्यादा आ रहे हैं। फिजिशियन डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों के साथ बुजुर्गों की देखभाल जरूरी है। अस्थमा, बीपी व शुगर वाले मरीजों के लिए यह मौसम खतरनाक है। बजुर्गों के घुटनों में सूजन, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द व पुरानी चोट में दर्द वाले मरीज भी पहुंचे। आर्थो सर्जन डाॅ. संतोष चौधरी ने गर्म पानी से जोड़ों की सिकाई करने की सलाह दी। बालरोग डाॅ. विनेश कुमार ने बताया कि बच्चों को सुबह-शाम फुल बांह के कपड़ा पहनाएं। इम्युनिटी बढ़ाने वाला भोजन दें। थोड़ी सी भी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श पर दवा का सेवन करें। थोड़ी सी लापरवाही घातक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed