फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rental of Ministers ran fourth day

चौथे दिन दौड़ी मंत्रियों की साइकल

Sat, 08 Aug 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Sat, 08 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Rental of Ministers ran fourth day
सपा की साइकल संदेश यात्रा के चौथे दिन शनिवार को जिले में गांव-गांव मंत्रियों की साइकल दौड़ी। दुबहर में जहां मंत्री नारद राय ने कार्यकर्ताओं के साथ साइकल चलाकर लोगों की प्रदेश सरकार की नीतियां और उपलब्धियां बताई तो फेफना तथा गड़वार में मंत्री अंबिका चौधरी ने। उधर बांसडीह में राम गोविंद चौधरी के नेतृत्व में भी साइकल यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।
विज्ञापन


दुबहर संवाददाता के अनुसार उप्र सरकार के कबीना मंत्री नारद राय ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में साइकल संदेश यात्रा निकाली। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में  शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हुआ।इसमें क्षेत्र के  दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों ने सहभागिता किया।
विज्ञापन


साइकल यात्रा नगवा से प्रारंभ होकर अखार, ब्यासी, जनाड़ी, घोडहरा होते हुए दुबहर दुर्गा मंदिर पर पहुंचकर सभा  के रूप में तब्दील हो गया। फेफना संवाददाता के अनुसार शनिवार सुबह फेफना विस क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने कबीना मंत्री अंबिका चौधरी के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा कार्यालय  से शुरू होकर एकौनी, करची नारायणपुर, बलेजी, बिसुकिया होते हुए गड़वार जाकर  ये यात्रा सभा में तब्दील हो गई। यहां पर सभा को सूबे के कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी ने संबोधित किया। कहा कि सपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं।
 
नवानगर संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी द्वारा शनिवार को पंदह ब्लाक से साइकल यात्रा मु.  रिजवी के नेतृत्व में निकाली गई़, जो इटही, चरवां-बरवां, गौरी, पड़सर,  रामापार, बाछापार, भोर छपरा, जेठवार होते हुए बहेरी पहुंच सभा के रूप में  तब्दील हो गई।

गड़वार संवाददाता के अुनसार मंत्री अंबिका चौधरी के नेतृत्व में फेफना कस्बा से प्रारंभ सपा की साइकल यात्रा क्षेत्र के पियरिया, सिंहाचवर, करची, बिसुकिया, बलेजी, नारायणापाली होते हुए गड़वार पहुंची। जहां रामलीला मंच पर कार्यकर्ताओं ने एक सभा की।

सभा को संबोधित करते हुए अंबिका चौधरी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा सपा की प्रदेश की ही एक ऐसी सरकार है जो हर वादे पर खरा उतरती है। कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार के अच्छे दिन पता नहीं कब आएंगे। यह सरकार केवल जनता ठगने का काम कर रही है। 


बांसडीह संवाददाता के अनुसार बेसिक शिक्षामंत्री रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को कस्बा से साइकल रैली निकाली गई। रैली देउली, केवटलिया, शाहपुर आदि गांवों में पहुंची। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, रवींद्र , कमलादेव आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed