{"_id":"bd774f380ff11dff7530b85a58bbded2","slug":"remember-the-martyr-in-the-police-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में याद किए गए शहीद जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में याद किए गए शहीद जवान
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 21 Oct 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शहीद जवानों की याद में स्मृति दिवस मनाया गया। जिसमें शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने शहीद स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित किया। शहीदों को गार्ड आफ आनर की सलामी दी गई।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मी को हमेशा ऐसा कर्तव्य करना चाहिए। जिसे सेवा में न रहने के बाद भी लोग याद करें। हम अच्छी सेवा करने वाले पुलिस कर्मियों को हर साल सम्मानित करते हैं। उनका नाम समाज में एक कर्त्तव्यनिष्ट सिपाही के रूप में आदर के साथ लिया जाता है।
कहा कि पुलिस की नौकरी में आप अपने परिवार को भले ही कोई सेवा न दे पाएं, लेकिन आमजनता को पुलिस पर ही भरोसा होता है। ऐसे में हमारा कर्त्तव्य बनता है कि ड्यूटी के दौरान कार्य में कोई कोताही न बरतें। ऐसा तभी होगा, जब हम कुछ समाज को देने के लिए संकल्पित होंगे।
विज्ञापन
बहुत से पुलिस कर्मी सेवा में आने के बाद अपने कार्य से विमुख होने लगते हैं। जिन्हें साथ कार्य करने वाले कर्मचारी भी सही नजरिए से नहीं देख पाते हैं। इस मौके पर सीओ नगर केसी सिंह, सीओ सिकंदरपुर सुरेश चंद रावत, सीओ रसड़ा रामकृष्ण मिश्र सहित पुलिस कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।