फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   religion railly on the eve of Prakashotsav

प्रकाश उत्सव पर निकाली शोभा यात्रा

Sat, 27 Dec 2014 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 27 Dec 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
religion railly on the eve of Prakashotsav
गुरुगोविंद सिंह के 348वें प्रकाशोत्सव पर नगर में शनिवार को शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां लोगों को बरबस आकर्षित कर रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान सैकड़ों लोगों की टोली शबद कीर्तन करते हुए चल रही थी। वहीं कानपुर से आई गदका पार्टी ने चौराहों पर अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। युवाओं ने तलवारबाजी, लट्ठ भांज आदि हैरतअंगेज प्रदर्शन से दर्शकों को अचंभित कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने नगर के विभिन्न मार्गों की सफाई भी की। 
विज्ञापन


शनिवार को पूर्वाह्न 10 बजे गुरुद्वारा से शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें सिक्ख समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए। पंजप्यारों की अगुवाई में महाराज की सवारी नगर के कासीमबाजार, टाउन हाल, स्टेशन रोड, चौक रोड, सीनेमा रोड, बालेश्वर घाट, लोहापट्टी के रास्ते वापस गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभा यात्रा के आगे-आगे छोटे-छोटे बच्चे चल रहे थे। शोभा यात्रा देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ मौजूद थी। महाराज की सवारी के आगे सिक्ख समुदाय की महिलाएं झाड्ू लगाने के साथ ही फूल छिड़कते हुए आगे बढ़ रही थी। यात्रा में विभिन्न दलों के नेतागण एवं सामाजिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया। रास्ते में लोगों ने शोभा यात्रा का स्वागत करते दिखे।

शोभा यात्रा में अलग-अलग संगठन एवं समुदाय की झांकियां लोगों को संदेश दे रहे थे। लायंस क्लब द्वारा भी पर्यावरण पर मनमोहक झांकी शोभायात्रा में शामिल की गई थी। मिर्जापुर से आई बैंड पार्टी ने अपनी प्रस्तुति से आयोजन में चार चांद लगा दिया।

इस दौरान टेंपो पर विभिन्न स्लोगन लिखकर यात्रा में शामिल किया गया था, जो समाज को अलग संदेश दे रहा था। महिलाओं की एक टोली कीर्तन करते हुए चल रही थी। शोभा यात्रा के दौरान नगर के प्रत्येक गली और मोहल्ले में हजारों लोगों की भीड़ देखने के लिए जुटी थी।


इस दौरान मुख्य रूप से सरदार यशवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, महेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, संजय सिंह, सूरजीत सिंह, डा. तजविंद्र पाल सिंह, बलवीर सिंह, यशवंत सिंह, हरजीत सिंह, निरंजन सिंह आदि लोग शामिल रहे। उधर पश्चिम बंगाल से आए जागी जत्था द्वारा मुधरमयी सबद-कीर्तन का आयोजन 28 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed