फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Relief from humidity due to heavy rain in several areas

Ballia News: कई इलाकों में झमाझम बारिश से उमस से राहत

Sun, 19 Jul 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Relief from humidity due to heavy rain in several areas
बलिया-नगरा मार्ग ​स्थित चोगड़ा चट्टी पर बारिश के चलते हुआ जल भराव।संवाद
बलिया। शनिवार को जिले के कई इलाकों में हुई बारिश से लोगों को तीन दिन से उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। वहीं, अभी कई क्षेत्रों में बारिश का इंतजार है। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। जिले के बेल्थरारोड, सिकंदरपुर, चिलकहर आदि क्षेत्रों में गरज व चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। वहीं शहर के इलाकों में अभी बारिश का इंतजार है। दिनभर बादलों का आना जाना लगा रहा। बादलों को देख लोग आस भरी निगाह से लोग देख रहे थे लेकिन बदरा ललचा कर चले जा रहे है।
विज्ञापन

बेल्थरारोड। शनिवार की दोपहर में अपराह्न आसमान में गरज-चमक के साथ हुई वर्षा से किसानों के चेहरे खिल गए और वह पूरी शिद्दत के साथ कृषि कार्य में जुट गए। वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों ने राहत महसूस की। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश के बावजूद खेतों में पर्याप्त नमी नहीं बन पा रही थी। कृषि विशेषज्ञ एसएन सिंह ने बताया कि यह वर्षा खरीफ की फसलों के लिए बेहद लाभकारी है। आने वाले दिनों में मानसून इसी तरह सक्रिय रहा तो खरीफ़ के लिए यह शुभ संकेत होगा और खरीफ की खेती पूरी तरह पटरी पर आ जाएगी।
विज्ञापन

एक घंटे की बारिश से खेत हुए लबालब
पूर । क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली और करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने मानो मानसून की दमदार दस्तक का एहसास करा दिया। बारिश से पूरे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि, बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश किसी राहत से कम नहीं रही। पिछले कई दिनों से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण किसान धान की फसल को लेकर चिंतित थे। अब हुई अच्छी बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे धान की रोपाई के बाद फसल को पर्याप्त नमी मिल सकेगी। किसान मनोज पटेल ने बताया कि धान की रोपाई के बाद बारिश का लंबे समय से इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बारिश के बाद चोगड़ा चट्टी पर हुआ जलभराव

चिलकहर। दोपहर हुई बारिश ने क्षेत्रवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत दिला दी। कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस से लोग बेहाल थे। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, हालांकि चोगड़ा चट्टी पर सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र की अधिकांश नहरों में अभी तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed