फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Relief from humidity due to heavy rain in several areas

Ballia News: पत्नी व उसके प्रेमी की प्रताड़ना से तंग पति ने की थी आत्महत्या, दोनों गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Relief from humidity due to heavy rain in several areas
जीरआरपी द्वारा पकड़े गए आरोपी महिला और युवक। पुलिस विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर फरवरी में युवक की आत्महत्या के मामले में जीआरपी ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। दोनों की गिरफ्तारी करीब तीन माह की विवेचना के बाद मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड व फोन में मिले फोटो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर की गई।
जीआरपी थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने कहा कि सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास मनोज बांसफोर का रेलवे ट्रैक पर शव मिला था, उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

घटना के बाद चाचा अशोक बासफोर ने कोर्ट में आवेदन देकर आरोप लगाया कि पत्नी संजू देवी का दूसरे से अवैध संबंध है, उसके साथ मिलकर मनोज की गला रेत कर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए ट्रैक लेटाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर बैरिया थाने ने जून में जीरो एफआईआर दर्ज कर बाद में जांच के लिए जीआरपी बलिया स्थानांतरित कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने मामले की विवेचना के दौरान पत्नी के मोबाइल की सीडीआर और प्रेमी के मोबाइल में दोनों की मिली तस्वीर व अन्य साक्ष्यों से मामले की पुष्टि होने पर शुक्रवार की देर रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार से आरोपी मनीष यादव निवासी बदुरहा टोला बैरिया को गिरफ्तार किया गया।
शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से मृतक की पत्नी संजू देवी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed