{"_id":"61759ba08a6b1573dd3fe404","slug":"registration-of-9021-farmers-pending-verification-of-6679-ballia-news-vns6190577186","type":"story","status":"publish","title_hn":"9021 किसानों का पंजीकरण, 6679 का सत्यापन लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9021 किसानों का पंजीकरण, 6679 का सत्यापन लंबित
विज्ञापन
जिले में एक नवंबर से धान क्रय केंद्रों का संचालन शुरू किया जाएगा। सरकारी दर का लाभ लेने के लिए किसानों ने पंजीकरण भी शुरू कर दिया है लेकिन किसानों के दस्तावेजों का सत्यापन काफी सुस्त है। अब तक कुल 9021 किसानों ने पंजीकरण कराया है जबकि 6679 किसानों के दस्तावेजों का सत्यापन लंबित है। इतना ही नहीं, अब तक केवल 43 किसानों को ही टोकन जारी हो सका है।
जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कुल 76 धान क्रय केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य है और इसके सापेक्ष अब तक कुल 43 क्रय केंद्र निर्धारित कर लिए गए हैं। इस साल जिले में कुल 124400 मी. टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो पिछले साल की अपेक्षा 14400 मी. टन लक्ष्य अधिक है। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए अब तक 9021 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। बताया जाता है कि पंजीकरण के बाद किसानों के खेतों व खतौनी का ऑनलाइन ही सत्यापन करने की व्यवस्था है। इसके लिए तीन अधिकारी तहसीलदार, एसडीएम व एडीएम को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा किसानों के खाता का सत्यापन पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) से होता है और इसके बाद विपणन विभाग की ओर से टोकन जारी करने की व्यवस्था है। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए कुल 9021 किसानों ने पंजीकरण कराया है लेकिन कुल 6679 किसानों के दस्तावेज, खेत और खाता का सत्यापन अब तक लंबित है। इसमें से 2910 किसानों के खेतों का सत्यापन लंबित है। इतना ही नहीं 1057 किसानों के खाता का सत्यापन पीएफएमएस पर लंबित है।
तहसील पंजीकृत किसान सत्यापन लंबित टोकन जारी
बेल्थरारोड 627 505 0
सिकंदरपुर 1675 1171 1
रसड़ा 1880 1880 0
बलिया सदर 2375 1524 1
बांसडीह 2275 1411 41
बैरिया 189 188 0
किसानों की ओर से किए गए ऑनलाइन सत्यापन का काम तहसीलों की ओर से किया जाता है। सभी सत्यापन पूरा होने के बाद टोकन जारी हो जाता है। अभी एक नवंबर से खरीद होना है। सत्यापित किसानों को टोकन समय से मिल जाएगा। टोकन के अनुसार किसान अपनी उपज निर्धारित क्रय केंद्र पर बेच सकेंगे। - अविनाश चंद्र सागरवाल, जिला विपणन अधिकारी, बलिया