फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   10 cm above the red flowing skirt

लाल निशान से 10 सेमी ऊपर बह रही घाघरा

Fri, 22 Jul 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Fri, 22 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
घाघरा की उफनती लहरें इलाके में कहर बरपाने को आतुर हैं। लाल निशान से दस सेमी ऊपर बह रही नदी का जलस्तर फिलहाल शुक्रवार को स्थिर हो गया, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। तटवर्ती ग्रामों के हजारों लोग बाढ़ की आशंका को लेकर सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के जेई धीरेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को प्रात: जलस्तर 64.100 मीटर पर स्थिर हो गया, जबकि लाल निशान 64.010 है। आयोग ने अगले 24 घंटे तक जलस्तर स्थिर रहने का पूर्वानुमान किया है। जलस्तर में स्थिरता से बाढ़ की संभावना टल गई है।
विज्ञापन


तुर्तीपार और हाहानाला रेग्यूलेटरों के फाटकों पर पानी का दबाव बढ़ रहा है। मुजौना ग्राम के समाने देवरिया बलिया मार्ग से सटकर नदी का पानी बह रहा है। खैराखास क्षेत्र में फसलें पानी में डूब गई है। बेल्थराबाजार स्थित गौतम बुद्ध घाट के मंदिर से सटकर पानी बह रहा है। एसडीएम अरविंद कुमार राय ने तटवर्ती गांव चैनपुर गुलौरा, टंगुनिया, तुर्तीपार, बेल्थराबाजार, हल्दीरामपुर आदि क्षेत्रों का दौरा करने के बाद बताया कि बाढ़ की संभावना नहीं के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहतवार संवाददाता के अनुसार घाघरा में तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से टीएस बंधे से           उस पार रहे दर्जनों गांव के लोगों की नींद उड़ गई है।

 चाँदपुर सिंचाई विभाग के आफिस के पास  लगा गेज पर घाघरा नदी 58- 68 सेमी है यानी ख़तरे के निशान से घाघरा 68 सेमी  ऊपर बह रही है।  पानी अब कोलनाला को भरकर  चितविसाँव टीएस बंधे से सटकर कोलकला बिंद बस्ती रेगहा चकविलियन, दियराभागर  रामपुर नम्बरी, चांदपुर पुरानी बस्ती आदि गांवों को घेरना शुरू कर दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed