फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Reconstruction of two roads of the city with 80 lakhs, divider will be built

80 लाख से शहर की दो सड़कों का पुर्ननिर्माण, बनेगा डिवाइडर

Thu, 23 Dec 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Reconstruction of two roads of the city with 80 lakhs, divider will be built
वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव और संभावित आचार सिंहता का असर सरकार की योजनाओं पर दिखने लगा है। सियासी बढ़त बनाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकारों में अपनी योजनाओं को जल्द संचालित कराने की होड़ मची है। चुनाव के पूर्व योजनाओं को संचालित या स्वीकृत कर उसे भुनाने की कोशिश होने लगी है। नगर पालिका परिषद बलिया की ओर से करीब 80 लाख रुपये की लागत से शहर की दो सड़कों का पुर्ननिर्माण कराने की तैयारी शुरू हो गई है।इसके लिए बृहस्पतिवार को ऑनलाइन टेंडर भी निकाल दिए गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव की अधिसूचना से पूर्व आनन-फानन में करोड़ों रुपये के कार्यों को स्वीकृतियां मिल रही हैं। इसमें और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यदायी संस्थाएं कार्य जारी रखने के लिए प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हैं। बजट की प्रत्याशा में टेंडर कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी नगर में चित्तू पांडेय चौराहा से लेकर 14 कक्षीय न्यायालय के गेट तक हाट मिक्स प्लॉट से सड़क का निर्माण व डिवाडर का सुंदरीकरण कराने की योजना है। इस कार्य पर 3973700 रुपये व्यय होने का अनुमान है। इसके अलावा नगर पालिका प्रशासन की ओर से 14 कक्षीय न्यायालय से अधिशासी अधिकारी आवास तक हाट मिक्स प्लॉट से सड़क का निर्माण और डिवाडर बनाने तथा उसके सुंदरीकरण के लिए निविदा निकाली गई है। इस कार्य पर नगर पालिका ने 3968100रुपये व्यय करेगी। दोनों कार्यों के पूरा होने की अवधि नगर पालिका ने एक माह तय की है। इसके लिए ऑनलाइन निविदा बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई, जो तीस दिसंबर को खोली जाएगी।
विज्ञापन

नगर के विकास के लिए नपा प्रशासन सतत प्रयत्नशील है। शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त रखना प्राथमिक उद्देश्यों में शुमार है। इसी क्रम में दो सड़कों के पुर्ननिर्माण और डिवाइडर बनाने के लिए निविदा निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश कुमार विश्वकर्मा, ईओ, नगर पालिका परिषद, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed