फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Received instructions for free travel in roadways bus

रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा का मिला निर्देश

Sun, 16 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Received instructions for free travel in roadways bus
बलिया। परिवहन निगम शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगा। यह सुविधा 21 जनवरी की रात 12 बजे से 24 की रात तक प्रदान की जाएगी। इसके लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के 42 केंद्रों पर करीब 41659 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा की शुचिता के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 25584 और उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर की परीक्षा में 16075 अभ्यर्थी शामिल होने हैं। अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए शासन ने प्रदेश के सभी एआरएम और आरएम समेत अन्य जिम्मेदारों को पत्र जारी कर दिया गया है। बता दें कि बीते वर्ष 28 नवंबर को जिले में होने वाले टीईटी शिक्षक पात्रता परीक्षा का पर्चा लीक होने तब परीक्षा बीच में रद्द कर दी गई थी।
विज्ञापन

प्रभारी एआरएम राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा में होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। इस संबंध में शासन की तरफ से पत्र मिला है। इसके अनुपालन के लिए डिपो के परिचालकों के अलावा अन्य संबंधित को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed