फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ravindra Kushwaha blamed Sanjay Yadav and Minister Vijayalakshmi Gautam for defeat in Lok Sabha election

UP Politics: रविंद्र कुशवाहा ने जिलाध्यक्ष और राज्यमंत्री पर फोड़ा हार का ठीकरा, बोले- शुरू से खिलाफ थे ये लोग

Mon, 17 Jun 2024 01:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 17 Jun 2024 01:22 PM IST
सार

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले निवर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा ने अपनी हार की वजह भाजपा जिलाध्यक्ष और सलेमपुर विधायक व प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री को बताई।

विज्ञापन
Ravindra Kushwaha blamed Sanjay Yadav and Minister Vijayalakshmi Gautam for defeat in Lok Sabha election
रविंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे निवर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा ने अपनी हार का ठीकरा भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजय यादव तथा सलेमपुर विधायक व प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम पर फोड़ा है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव पर सपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया। रविंद्र कुशवाहा को चुनाव में सपा प्रत्याशी से लगभग लगभग 3500 मतों से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


उन्होंने सलेमपुर में अपने आवास पर रविवार देर शाम आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि संजय यादव के कारण बलिया जनपद की विधानसभा में चुनाव हारे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव शुरू से उनके खिलाफ थे। वो वहां के मंडल अध्यक्षों को बराबर निर्देशित कर रहे थे कि भाजपा को वोट नहीं करना है और रविंद्र कुशवाहा को हराना है। इसी अभियान में वह शुरू से अंत तक लगे रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारे सलेमपुर विधानसभा के विधायक व प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम एक दिन भी प्रचार करने के लिए सलेमपुर में कहीं नहीं निकलीं। अपने लोगों को लगा करके सुनियोजित तरीके से मेरा विरोध कराया और जहां पर उनके कुछ लोग हैं उन्होंने हमें हराने का काम किया। 

कुशवाहा ने कहा कि हम समझते हैं कि लगभग 3500 वोट से हराने में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय और सलेमपुर विधायक विजय लक्ष्मी गौतम का हाथ है। हमें हराने में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव की पूरी टीम लगी थी। हमारा चले तो एक क्षण भी इस आदमी को जिलाध्यक्ष न रहने दूं। इस पर पार्टी को निर्णय लेना चाहिए।

कहा कि वह पांच साल तक विधायक रहे और वो सिर्फ एक वर्ग विशेष और अपनी जाति के लोगों का काम करते रहे। वहां ब्राह्मण, ठाकुर, वर्मा, चौहान, सहित अन्य जाति के लोगों को प्रताड़ित किया। कहा कुछ भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं, पता नहीं उनको क्या घुट्टी पिलाई है उनको जिलाध्यक्ष बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed