फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Raunak in the fair came with the villagers

ग्रामीणों के साथ आई मेले में रौनक

Thu, 25 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Raunak in the fair came with the villagers
ददरी मेला के मीना बाजार में कंगन की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : BALLIA
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला बृहस्पतिवार को काफी संख्या में लोग उतरे। इससे वह पूरी रंगत दिखा। मेले की रौनक बढ़ी और मेला क्षेत्र गुलजार रहा। मेले में आए युवा वर्ग को झूला व मौत का कुआं खूब पसंद आया। इसे देखने के लिए मेलार्थियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली।
विज्ञापन

मेले में घरेलू उत्पादों की बिक्री खूब हुई। महिलाओं ने घरेलू सामान की जमकर खरीदारी की। ऊनी कपड़ों की बिक्री भी हुई। ठंड को देखते हुए मेले में दुकानदार भी सामान अत्यधिक उतारे हैं। डिमांड के हिसाब से मेले में सामान भी मंगा रहे है। सुबह दस बजे के बाद से ही लोगों का रूख मेले की ओर होने लगा। मेले में खरीदारी तेज होने से दुकानदारों के चेहरों पर खुशी देखी गई। ग्रामीण क्षेत्र से ज्यादा लोग आ रहे है। इसके बाद शादी-विवाह के सामान की खरीदारी कर रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों से आए मेला प्रेमियों ने पूरे दिन जहां मेले का लुत्फ उठाया। वहीं शहरी क्षेत्र के लोग शाम के बाद मेले में पहुंचे। मेले में खान-पान की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। मेले में पूरे दिन चहल-पहल रही।
विज्ञापन

---------
उजड़ गया नंदी ग्राम, घर लौटे व्यापारी
बीते छह नवंबर से आरंभ हुआ ऐतिहासिक ददरी मेले का पशु बाजार बृहस्पतिवार को उजड़ गया। व्यापारी अगले साल मिलने के वादे के साथ अपने घर को चल दिए। 21 दिनों तक चले मेले में यूपी, बिहार और हरियाणा के पशु व्यवसायी मवेशियों के साथ आए थे। मेले में दुधारू पशु सहित बछिया, बैल व बछड़ों की भी खूब खरीद बिक्री हुई। देश के विभिन्न हिस्सों से आए घोड़ों ने भी लोगों को आकर्षित किया। नगर पालिका परिषद का कैंप कार्यालय भी नंदी ग्राम से मीना बाजार मेला में शिफ्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
तीस लाख हुई आय
ददरी मेले के नंदी ग्राम से इस साल नगर पालिका परिषद को 30 लाख रुपये की आय हुई। इसमें मेला के पशुओं की खरीद-फरोख्त और जमीन का किराया समेत अन्य शामिल हैं।
-----
भारतेंदु मंच को अंतिम रुप देने में जुटे कारीगर
ऐतिहासिक ददरी मेला के मीना बाजार में लगने वाला भारतेंदु कला मंच को मूर्त रूप देने में कारीगर जुटे है। इसी मंच पर 27 नवंबर को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होना है। जिसमें जिला केसरी का चुनाव होगा। 28 नवंबर से संतों का प्रवचन होगा। इसी दिन नगर पालिका परिषद के कैंप कार्यालय और भारतेंदु कला मंच के बीच क्रीड़ांगन में वालीबाल, 29 को कबड्डी व 30 को फुटबाल प्रतियोगिता होगी। क्रीड़ांगन को तैयार के लिए गुरुवार को दोपहर रोलर व पानी का छिड़काव हो रहा था।

----
मेले में लगे सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला की खबर का असर है कि मेला के आयोजन के छठवें दिन बृहस्पतिवार को ददरी मेले के मीना बाजार में 30 सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य आरंभ हो गया। कैमरों से पुलिस मेले की निगाहबानी करेगी। आधा दर्जन चौराहों के साथ ही कैमरे नगर पालिका कैंप कार्यालय, भारतेंदु कला मंच व मुख्य चौक स्थित खंभों पर लगाए गए हैं। इनकी क्षमता 500 मीटर होगी।
-------

ददरी मेला के मीना बाजार में श्रृंगार के सामानों की खरीदारी करती युवतिया।

ददरी मेला के मीना बाजार में श्रृंगार के सामानों की खरीदारी करती युवतिया।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed