{"_id":"62890a664953344b631f7d2d","slug":"ration-distribution-date-till-24th-may-ballia-news-vns6547475159","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण की तारीख 24 मई तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण की तारीख 24 मई तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गेहूं-चावल के साथ तेल, नमक और रिफाइंड वितरण करने के लिए तिथि फिर विस्तारित कर दी गई है। पहले वितरण के लिए 29 अप्रैल से 12 मई तक की सर्किल रखी गई थी। बाद में इसे विस्तारित कर 20 मई किया गया। अभी तक नेफेड की ओर से रिफाइंड, चना आदि की आपूर्ति नहीं करने से एक बार फिर वितरण की तिथि 20 मई से बढ़ा कर 24 मई की गई है। अभी तक रिफाइंड, चना आदि की आपूर्ति नहीं होने से वितरण हो पाना टेढ़ी खीर बना हुआ है। हालांकि विभाग का दावा है कि अपूर्ति होने से कोटेदारों को खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया जाएगा और वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
29 अप्रैल से 12 मई तक पीएमजेकेवाई के तहत गेहूं और चावल के साथ ही नमक, रिमाइंड और चना का भी वितरण किया जाना था। अभी तक नमक, चना और राशन का वितरण नियमित राशन के साथ होता था। अप्रैल में इनकी आपूर्ति समय से नहीं होने से इसका वितरण पीएमजेकेवाई के साथ कर दिया गया था। इसके बाद भी नेफेड की ओर से इन सामानों की आपूर्ति नहीं हो पाई और वितरण के लिए 29 अप्रैल से 12 मई तक की तिथि समाप्त हो गई। जिला प्रशासन की ओर से वितिरण की तिथि विस्तारित करने के लिए आयुक्त खाद्य एवं रसद को पत्र भेजा गया था। पत्र पर निर्णय लेते हुए वितरण की तिथि 20 मई तक विस्तारित कर दी गई थी। इस तिथि तक भी रिफाइंड और चना की आपूर्ति गोदामों तक नहीं हुई। इससे अब तिथि को 24 तक विस्तारित किया गया है। हालांकि अब भी कई ब्लाकके कोटेदारों को इन सामानों की आपूर्ति नहीं हुई है। सामान कोटेदारों तक कब पहुंचेगा और कब से वितरण शुरू होगा इसे लेकर असमंजस की स्थिति है। डिप्टी आरएमओ आविनाश चंद्र ने बताया कि आपूर्ति शुरू हो गई है। कल तक सभी गोदामों पर सभी सामान उपलब्ध हो जाएगा।