फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rath Yatra in memory of martyrs

शहीदों की याद में निकली रथयात्रा

Sun, 28 Nov 2021 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Rath Yatra in memory of martyrs
स्वाधीनता के अमृत महोत्सव आयोजन समिति की ओर से चल चल रही भारत माता व स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए वीरों के चित्रों से सुसज्जित रथयात्रा का जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को स्वागत किया गया। पूजन और आरती की गई।
विज्ञापन

भारत माता पूजन रथ नगर के टाउनहाल रोड मैदान से निकलकर शहर के विभिन्न चौराहों, मार्गों से होते हुए चौक पहुंची। यहां भारत माता का पूजन, आरती की गई। शोभायात्रा में सबसे आगे भारत माता, मंगल पांडेय, प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के साथ बलिया के गुमनाम अमर बलिदानियों गंगू बाबा मेहतर, वीर उदैया, वीर बुद्धू भगत आदि के चित्रों से सुसज्जित रथ आगे चल रहा था। पीछे परमेश्वरनश्री, हरनाम व सचिन के नेतृत्व में कतारबद्ध तरीके से लोग चल रहे थे। इस दौरान उमापति, संजय कश्यप, रवि सोनी, सचिन, आशीष गुप्ता, बजरंग प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता, पंचानंद सिंह, राजेश्वर गिरी शमशेर बहादुर, रमेश सिंह, सन्तोष, राजेश पतंजलि, मारुति नन्दन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed