फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rath Yatra came out with the cheers of immortal martyrs

अमर शहीदों के जयकारों के साथ निकली रथयात्रा

Mon, 06 Dec 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rath Yatra came out with the cheers of immortal martyrs
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत निकाली गई झांकी में शामिल छात्राएं। - फोटो : BALLIA
बलिया। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को बलिया नगर की दयानन्द शाखा, दिनदयाल शाखा विवेकानंद शाखा व सुभाष शाखा के कार्यकर्ताओं ने अपनी बस्तियों में शोभायात्रा निकाली। भारत माता व वीर शहीदों के चित्रों से सुसज्जित रथ के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग देशभक्ति के गानों पर झूमते हुए वंदेमातरम, भारत माता व अमर बलिदानियों के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

सर्वप्रथम सुबह 7:15 पर हरपुर आवास विकास स्थित दयानन्द शाखा से शोभायात्रा निकली जो हनुमान मंदिर, दूरसंचार डांक बंगला, एनसीसी तिराहा, अशोका होटल, हरपुर होते हुए वापस दयानन्द शाखा पर आई। यहां भारत माता पूजन, आरती व वंदेमातरम हुआ। उसके बाद सुभाष शाखा व बहादुरपुर स्थित विवेकानंद शाखा के अंतर्गत क्षेत्रों में शोभायात्रा निकली। दोपहर एक बजे दीनदयाल शाखा के अंतर्गत रोडवेज स्टेशन से निकली जो निराला नगर, जेपी नगर, सावित्री नगर, मुलायम नगर, निधरिया होते हुए अगरसंडा स्थित शिव मंदिर पर पहुंची। यहां भारत माता पूजन, आरती हुई। इससे पहले स्वतंत्रता सेनानी रामविचार पांडेय ने भारत माता, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, शहीद मंगल पांडेय, चंद्रशेखर आजाद व भगत सिंह के प्रतिरूप बने बच्चों पर पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का शुभारंभ किया। मार्ग में जगह-जगह माताओं, बहनों व सज्जनों द्वारा इस शोभायात्रा का स्वागत व भारत माता की आरती की गई। सह नगर संघ चालक परमेश्वरन श्री, हरनाम, डॉ. संतोष तिवारी, नगर प्रचारक सचिन रहे। वक्ताओं ने स्वाधीनता के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि यह स्वतन्त्रता हमे अनेक वीरों के बलिदान के फलस्वरूप प्राप्त हुई है। अमर बलिदानियों में लाखों की संख्या में ऐसे भी बलिदानी हुए हैं जो गुमनाम रह गए। हमारा यह सौभाग्य है कि हम उनको याद करने हेतु यह उत्सव मना रहें है। शिवकुमार कौशिकेय, चिंताहरण पांडेय, डॉ. स्वस्तिका पांडेय, आरती सिंह, हरनाम, डॉ. संतोष, पंचानन्द सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, विजय नारायण तिवारी, शत्रुघ्न वर्मा, राकेश कुमार, विवेकानंद पांडेय, प्रशांत पांडेय, विनय सिंह, अजय राय, संतोष, उमेश, संजय पाण्डेय रहे।
विज्ञापन

बहनों ने निकाली शोभायात्रा, लगाए जयघोष
बलिया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान की बहनों ने सोमवार को स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर चलाए जा रहे स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा नगर में निकाली। रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई, भारतमाता, विवेकानंद एवं अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में बहनों की झांकी घोषदल के साथ नारे लगाते हुए टीडी कॉलेज चौराहा होते हुए बहादुरपुर पहुंची। वहां विद्यालय की अध्यक्षा डॉ. स्वस्तिका पांडेय, प्रधानाचार्या उमा सिंह, नगर प्रचारक सचिन, आचार्य बहनों की उपस्थिति में पुष्पार्चन के साथ आरती की गई। वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed