{"_id":"6047a7aa9836f30dcf502ec8","slug":"rakesh-tikait-to-participate-in-mahapanchayat-to-be-held-in-ballia-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बलिया में टिकैत की महापंचायत, मोर्चा के आह्वान पर बिहार से भी आएंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बलिया में टिकैत की महापंचायत, मोर्चा के आह्वान पर बिहार से भी आएंगे किसान
Wed, 10 Mar 2021 12:15 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया जिले की सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के चेतन किशोर के मैदान में 10 मार्च को दिन के 11 बजे से संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसान महापंचायत होगी। इसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत भी भाग लेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
चेतन किशोर के मैदान में भीड़ जुटाने के लिए किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं। बलिया, गाजीपुर, देवरिया, मऊ, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, फैजाबाद, बस्ती, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर आदि जनपदों से भी बड़ी संख्या में किसान आएंगे। बलिया से सटे बिहार के इलाकों से भी किसानों के पहुंचने के आसार है।
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीराम चौधरी भी इसे सफल बनाने में लगे हैं। राष्ट्रीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष शिव नारायण यादव ने बताया कि टिकैत के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय किसान सभा, भाकपा माले, भारतीय किसान यूनियन व किसान फोर्स के साथ ही कांग्रेस, सपा, बसपा के कार्यकर्ताओं से भी संपर्क किया जा रहा है। ताकि राकेश टिकैत की बातों को किसानों के साथ ही आम नागरिकों तक पहुंचाया जा सके और किसान कानूनों को वापस कराया जा सके।
विज्ञापन
बनारस से सड़क मार्ग से पहुंचेंगे राकेश टिकैत
राष्ट्रीय किसान सभा के अध्यक्ष रामाशीष राय ने बताया कि किसान नेता राकेश टिकैत हवाई मार्ग से वाराणसी आएंगे। वहां से सड़क मार्ग से गाजीपुर में पत्रकार वार्ता के बाद रसड़ा होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। बताया कि भीड़ 50 हजार से अधिक होगी। कार्यक्रम समाप्त होने पर देवरिया होते हुए दिल्ली चले जाएंगे।