{"_id":"67f80f821ff36b6ee3000b64","slug":"rain-with-storm-wheat-crop-in-the-fields-got-wet-ballia-news-c-190-1-svns1008-137437-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आंधी के साथ बारिश, खेतों में गेहूं की फसल भीगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आंधी के साथ बारिश, खेतों में गेहूं की फसल भीगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले में अचानक मौसम परिवर्तन के साथ ही तेज आंधी के बाद बारिश हुई। बारिश से खेतों में रखा गेहूं का बोझ, अनाज और भूसा भीग गया। बारिश से करीब पांच लाख गेहूं का बोझ और करीब दो सौ एमटी गेहूं भीग गया। अचानक आई तेज आंधी के चलते दिन में अंधेरा छा गया।
नगर के महावीर घाट चौराहा के समीप अंजनी गुप्ता के मकान की कच्ची दीवार गिर गई। जिससे दीवार के समीप एक कार और एक मैजिक पिकअप और गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग रहा कि कोई कार और पिकअप में सवार नहीं था। इसके अलावा आंधी से सड़कों पर कई पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन भी बाधित रहा। साथ ही बिजली का तार टूटने से करीब दो सौ गांवों में आपूर्ति भी ठप हो गई है।
बेल्थरारोड। बृहस्पतिवार को दोपहर के बाद आसमान से गरज-चमक के साथ हुई वर्षा से गेहूं की काट कर रखी फसल भीग कर बर्बाद होने के कगार पर है।
बैरिया। किसान अपना-अपना गेहूं मड़ाई में जोरशोर से लगे थे इसी बीच बृहस्पतिवार को तेज आंधी के बाद गर्जन के साथ बारिश हुई, जिससे किसानों का गेहूं बोझ, अनाज व भूसा भीग गया है।
विज्ञापन
पूर। तेज हवा व बारिश के कारण गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसान विजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत के बाद गेहूं फसल तैयार होती है, लेकिन असमय प्रकृति की मार से पूरी फसल ही बर्बाद हो गई।
बांसडीह। किसानों की खेत में कटाई के बाद रखी गई गेहूं की फसल पूरी तरह से भींग गई। इसे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। तेज हवा के कारण कुछ किसानों की कटी हुई तथा खड़ी फसल खेत में बारिश के कारण भीग गई। टीन शेड और झोपड़िया भी हवा के चलते क्षतिग्रस्त हो गया।
नरहीं। बृहस्पतिवार को दोपहर में आई तेज आंधी और बारिश से 20 से अधिक पेड़ गिर गए। बारिश के चलते मसूर और गेहूं की मढ़ाई पर ब्रेक लग गया। कई जगहों पर तार टूटने से कैथवली विद्युत उपकेंद्र और बसंतपुर पावर हाउस से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बैरिया-थम्हनपुरा-सागरपाली मार्ग पर पांच जगहों पर पेड़ गिरने से एक घंटे तक आवागमन ठप रहा।
अवर अभियंता विपिन कुमार सिंह ने बताया कि आंधी के कारण कुछ जगहों पर तार पर पेड़ गिरने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। जिसे दुरुस्त किया जा रहा है।
सिकंदरपुर। दोपहर एक बजे के बाद घने बादलों के बीच बिजली की कड़कड़ाहट के साथ तेज हवा पानी के बाद करीब एक घंटे तक तेज फिर हल्की बारिश हुई। जिससे किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
घोघा। किसान गेहूं की फसल काटकर खेतों में ही छोड़े हुए थे कि अचानक आई बारिश से किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है।
बेरूआरबारी। तेज आंधी और बरसात से खेतों में खड़ी फसल गिर गई है। वहीं क्रय केंद्रों पर रखा गया बिक्री के लिए रखा किसानों का गेहूं भी भींग गया।
रतसर। तेज आंधी से जनऊपुर नूरपुर संपर्क मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। कस्बा के वार्ड नं 8 देवनगर में व्यस्त मार्ग पर नीम का पेड़ गिर गया और इसके जद में आने से दो खंभों के मध्य बिजली का तार भी टूट गया।
ट्रक के ऊपर गिरा पेड़, चालक घायल
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के मनियारी जसाव सोनवानी मार्ग स्थित शीतल दवनी गांव के पास आंधी तूफान आने से सीमेंट लदे से ट्रक के ऊपर पेड़ गिर गया, जिससे ट्रक के एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं चालक को मामूली रूप से चोटें आई। ट्रक में दबे खलासी को आसपास के लोगों द्वारा निकाला गया। उधर, बलिया- बांसडीह मार्ग स्थित टकरसन, आमघाट, टघरौली गांव के पास तूफान से पेड़ मार्ग पर गिर गया, जिससे एक घंटे से अधिक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ हटवाया उसके बाद आवागमन बहाल हुआ।
प्याज व लहसुन की फसल को हुआ नुकसान
रेवती। बारिश से क्षेत्र के कामता, रामकरहीं, विशुनपुरा, अराजी माफी विशुनपुरा आदि मौजाओं सहित अन्य मौजों में गेहूं की फसलें तेज हवाओं के साथ बरसात होने से खेतों में जहां तहां गिर गईं हैं। विशुनपुर मौजा के किसान प्रवीण ओझा ने बताया कि हार्वेस्टर से उनका आठ बीघा काटा गया गेहूं एक जगह ढेर करके रखा गया था। चौबे छपरा छेड़ी मौजा में प्याज तथा लहसुन को काफी क्षति हुई है। चौबे छपरा के किसान बिजन चौबे ने बताया कि इस बरसात से प्याज तथा लहसुन को व्यापक नुकसान हुआ है।
पेड़ से दबने गाय की मौत, युवती घायल
नगरा। आंधी और बारिश में ईंट-भट्ठों पर पकाने के लिए रखा गया कच्चा ईंट भीग गया। वहीं पांडेयपुर में पीपल का पेड़ गिरने से दबकर सुरेंद्र राजभर की गाय की मौत हो गई। वहीं, दूसरी तरफ ब्लाॅक के नबाबगंज गांव में दोपहर आंधी व बारिश के बीच घर के बाहर लगे टीनशेड पर नीम का पेड़ गिरने से रीना यादव 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती के बेहतर उपचार के लिए परिजन उसे मऊ लेकर चले गए।