फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rain and thunderstorm for the third time in 10 days, hail fell in Narahi, winds blew at a speed of 15 km per hour.

Ballia News: 10 दिन में तीसरी बार आंधी-बारिश, नरही में पड़े ओले, 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं

Sat, 09 May 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rain and thunderstorm for the third time in 10 days, hail fell in Narahi, winds blew at a speed of 15 km per hour.
बारिश के दौरान एनएच-31 पर लगा पानी तथा उससे होकर गुजरती कार।संवाद
बलिया। जिले में शुक्रवार को फिर से मौसब बिगड़ गया। 10 दिन में तीसरी बार आंधी-बारिश हुई। 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे दस से ज्यादा जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए। 25 से ज्यादा गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

पिछले 10 दिन में तीसरे बार माैसम बिगड़ा है। इससे पहले 29 अप्रैल फिर 6 मई और इसके बाद 8 मई शुक्रवार को आंधी बारिश हुई। सुबह से मौसम उमस भरा रहा। लेकिन दोपहर बाद तेज हवाओं संग बारिश शुरू हो गई। वहीं, नरही क्षेत्र में गरज व चमक के साथ ओले पड़ने लगे।
विज्ञापन

इसके अलावा बेल्थरारोड और सिकंदरपुर में ज्यादा बारिश हुई है। इससे सब्जी की खेती को काफी नुकसान पहुंचा है। आंधी बारिश के कारण तापमान पर भी असर पड़ा है। लगातार तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार की अधिकतम तापमान 33.5 व न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार की दोपहर में अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही आसमान में काले बादल छाने लगे। हालांकि काले बादलों के बीच चमक व गरज के हिसाब से बारिश नहीं हुई। हल्की बारिश होने से सड़कों पर कीचड़ फैल गया। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि मौसम का मिजाज अभी इसी तरह रहने का अनुमान है।
बेल्थरारोड में पिछले एक सप्ताह में मौसम के मिजाज में आए परिवर्तन का प्रभाव आम जनमानस पर पड़ा है। दोपहर आसमान में गरज-चमक के साथ बारिश का क्रम शुरू हो गया। बारिश के पानी से निचले स्थानों पर जलभराव हो गया। नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकास की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। करीब दो घंटे लगातार हुई बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, लोग परेशान रहे।

हालांकि बृहस्पतिवार को पूरे दिन धूप निकली थी, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली। बारिश के चलते सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही।
आंधी से 10 से ज्यादा दुकानों के टिन शेड उड़े : आंधी के कारण मटिही चट्टी पर 10 से ज्यादा दुकानों के टिन शेड उड़ गए। कई पेड़ जड़ से उखड़ गए। इससे यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed