फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Railways earns Rs 2 lakh on Kartik Purnima

Ballia News: कार्तिका पूर्णिमा पर रेलवे की झोली भरी, दो लाख की हुई आय

Wed, 05 Nov 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Railways earns Rs 2 lakh on Kartik Purnima
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करते स्नाना​र्थी।संवाद
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ रेलवे स्टेशन व रोडवेज पर उमड़ पड़ी। यात्रियों की भीड़ को देखते रेलवे ने तैयारी की थी। चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था। विभिन्न ट्रेनों से करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा की। कार्तिका पूर्णिमा पर रेलवे की झोली भरी, दो लाख की आय हुई।
विज्ञापन

गंगा स्नान व महर्षि भृगु मुनी का दर्जन पूजन कर श्रद्धालु सुबह में स्टेशन से गुजरने वाली पैसेंजर, इंटरसिटी व सारनाथ एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस, लखनऊ-छपरा सहित अन्य ट्रेनों से लाखों श्रद्धालु घर को रवाना हुए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर परिसर में चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ व जीआरपी जवान मुस्तैद रहे। यात्रियों को सकुशल ट्रेनों में बैठाया। कर्मचारी लगातार ट्रेनों की अलाउंस के माध्यम से ट्रेनों के आवागमन व सुरक्षा की जानकारी देते रहे। रेलवे को करीब दो लाख की अतिरिक्त आय हुई।
विज्ञापन

रोडवेज ने 120 अतिरिक्त बसों का संचालन किया था, जिले के सटे आजमगढ़, मऊ, देवरिया सहित अन्य स्थानों से हजारों यात्री स्नान के लिए पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर शाम को ही विभिन्न ट्रेनों से लोगों का आना शुरू हो गया। रात में आने वाले श्रद्धालु होल्डिंग एरिया में रुक गए। वह सुबह स्नान करने के लिए घाट पर रवाना हुए। स्नान करने के पश्चात सुबह सात बजे तक हजारों की भीड़ पहुंच गई। लखनऊ की तरफ से आने वाली उत्सर्ग, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, सारनाथ, सद्भावना एक्सप्रेस, कामायनी, पवन एक्सप्रेस, गोंदिया एक्सप्रेस, हरिहर नाथ एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह तक स्नानार्थी स्नान के लिए पहुंचते रहे और मेला देखने के बाद देर शाम तक वापस लौटने का क्रम लगा रहा। सुरक्षा को लेकर मुख्य गेट पर आने वाले ट्रेन के यात्रियों की एंट्री रही, वहीं गेट संख्या दो पर सिर्फ निकास रहा। जवान इसका कड़ाई से पालन करवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed