फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Railway yard will be built at Bakulha railway station: Mast

बकुल्हा रेलवे स्टेशन पर रेलवे यार्ड बनेगा : मस्त

Wed, 14 Sep 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Railway yard will be built at Bakulha railway station: Mast
बलिया-छपरा रेलखंड के बकुल्हा रेलवे स्टेशन पर रेलवे यार्ड बनाने के लिए रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। इसके लिए अक्तूबर में रेलवे के अधिकारी निरीक्षण करेंगे। बकुल्हा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की लगभग 1200 एकड़ भूमि है जिसे खाली कराया जाएगा। यह जानकारी दोकटी स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने दी।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि एथनॉल उत्पादन की छोटी इकाइयां बलिया जनपद के विभिन्न स्थानों पर लगाने के बाबत सहकारिता मंत्री व कृषि मंत्री से आग्रह किया हूं। गन्ने के छिलके, मक्के की डंठल व अन्य कृषि उत्पादन के अपशिष्टों से एथनॉल का उत्पादन होगा। सब ठीक रहा तो इन परियोजनाओं के बाबत 11 अक्तूबर को सिताबदियारा में गृह मंत्री अमित शाह आधिकारिक घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

सांसद ने जनपद के विभिन्न अस्पताल परिसरों में कोविड अस्पताल के निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था से तत्काल इन अस्पतालों के कार्य मे तेजी लाने को कहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में सरकारी चिकित्साधिकारियों की कमी है इसे दूर करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया हूं, उन्होंने भरोसा दिया है कि पर्याप्त संख्या में चिकित्साधिकारियों की तैनाती बलिया जनपद में की जाएगी। यह भी बताया कि सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राधामोहन सिंह, अमर शहीद कौशल कुमार सिंह, दहाड़ी धोबी, राम अनंत पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, रामनाथ पाठक सहित इस क्षेत्र के सभी सेनानियों की चित्र लगाया जाएगा। उन्होंने सेनानियों के परिजनों से सेनानी का फोटो उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed