{"_id":"528d29b1029c374e289e13b5f2dd5612","slug":"railway-minister-had-faxed-a-letter-to-the-seven-point-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मंत्री को सात सूत्रीय मांग पत्र किया फैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल मंत्री को सात सूत्रीय मांग पत्र किया फैक्स
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 02 Aug 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
जनसंघर्ष समिति दलछपरा के संयोजक मुकेश यादव के नेतृत्व में दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन पर रविवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रेलवे विभाग को चेताया गया कि सात सूत्रीय मांगों पर विचार कर जनहित में तत्काल अमल नहीं किया गया तो हम जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरना स्थल पर जब रेलवे का कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो मांग पत्र को रेल मंत्री के यहां फैक्स कर दिया गया।
धरना सभा को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक मुकेश यादव ने कहा कि दलछपरा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म को ऊंचा किया जाए और डीएमयू पैसेंजर को बलिया की जगह छपरा से चलाया जाए। प्लेटफार्म पर टीन शेड एवं यात्रियों की बैठने की व्यवस्था, दलछपरा स्टेशन तक यात्रियों के पहुंचने के लिए मार्ग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो इसके लिए लंबा आंदोलन चलाया जाएगा। विजय ओझा ने कहा कि दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन के ईद-गिर्द मुनछपरा, लक्ष्मीपुर, अचलगढ़, श्रीनगर, हनुमानगंज, दुर्जनपुर सहित आधे दर्जन से अधिक गांव हैं। कमलाकांत यादव ने कहा कि बाबा आदम के जमाने से दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन ज्यों का त्यों है। इस मौके पर गिरीजा शंकर मिश्र, अनूप कुमार मिश्र, आयुष सिंह, गोरख वर्मा, लल्लन पांडेय, हरिशंकर आदि रहे।