फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rail overbridge to be built at Bansdih Road railway crossing; construction likely to begin in November.

Ballia News: बांसडीह रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा रेल ओवरब्रिज, नवंबर से निर्माण के आसार

Thu, 25 Jun 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rail overbridge to be built at Bansdih Road railway crossing; construction likely to begin in November.
बांसडीह रोड। वाराणसी-छपरा रेलखंड के अंतर्गत बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के समीप स्थित फाइव स्पेशल रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द ही रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को सेतु निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन

रेलवे और विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज लगभग 900 मीटर लंबा और 7.50 मीटर चौड़ा होगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन


सर्वेक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने बांसडीह रोड-सोनवानी मार्ग तथा बांसडीह रोड-सहतवार मार्ग के किनारे स्थित मकानों का फीता लगाकर मापन किया। साथ ही भवन स्वामियों के नाम भी अभिलेखों में अंकित किए गए। सेतु निगम के कर्मचारी श्रीराम ने बताया कि प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रभावित क्षेत्र का सर्वे किया जा रहा है। मकानों की संख्या, उनकी स्थिति और सड़क से दूरी सहित सभी तकनीकी विवरण तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि फाइव स्पेशल रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र की सबसे व्यस्त रेलवे क्रॉसिंगों में से एक है। इस रेलमार्ग पर प्रतिदिन 30 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है, जिसके कारण फाटक बार-बार बंद रहता है। इससे स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


ओवरब्रिज निर्माण की खबर से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। लोगों का मानना है कि यह परियोजना न केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि बांसडीह रोड क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगी। अब लोगों की निगाहें शासन और विभागीय अधिकारियों पर टिकी हैं कि प्रस्तावित परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित समय पर शुरू होकर शीघ्र पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed