फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Quarantine youth became a victim of administrative neglect

उपेक्षा का शिकार हुआ क्वारंटीन युवक, मां घर से लाती है खाना

Wed, 06 May 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Quarantine youth became a victim of administrative neglect
देश के दूसरे राज्यों के शहरों व महानगरों से आये हुए श्रमिकों को विकास खण्ड के चयनित विद्यालयों में क्वांरटीन करने की व्यवस्था की गई है,लेकिन दामोदरपुर गांव में बने क्वारंटीन केंद्र श्रीरामचन्द्र पीजी कालेज में रखें गए एक युवक को प्रशासनिक उपेक्षा का दंश क्षेलना पड़ रहा है। यह घटना कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियों को आईना दिखा रही है।
विज्ञापन

हालात तो तब और बदत्तर हो जाते है जब जिंदा रहने के लिए क्वारंटीन हुए युवक को अपने घर से भोजन माँगना पड़ रहा है। ऐसे में संक्रमण के फैलावा की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं इसे लेकर इलाकई पुलिस भी कम बेपरवाह नहीं है,तभी तो क्वारंटीन सेंटर पर ना तो आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है और ना ही युवक की निगाहबानी के लिए कोई गार्डस् तैनात किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दो मई को गुजरात प्रान्त के सूरत शहर से आये एक युवक को यहाँ क्वारंटीन किया गया है। उक्त युवक का कहना है कि अभी तक यहां देखभाल करने के नियुक्त किये गए दोनों सचिव, लेखपाल, ग्राम प्रधान में से कोई भी अभी तक उसकी सुधि लेने के लिए नहीं आया है। उसकी माँ ही रोज सुबह शाम उसके लिए भोजन ले कर घर से आती है। इस संबंध में बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें शासन से भोजन कि व्यवस्था के लिए कोई निर्देश नहीं प्राप्त हुआ है। बाकी शिकायतों की जांच पड़ताल कर संबंधित सचिवों, सफाईकर्मी व लेखपाल पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed