{"_id":"5ea84bfb8ebc3e90807fd222","slug":"quarantine-with-cock-party-how-corona-will-run-ballia-news-vns5224025134","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन विद मुर्गा पार्टी, कैसे भागेगा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन विद मुर्गा पार्टी, कैसे भागेगा कोरोना
विज्ञापन
भीमपुरा। ‘क्वारंटीन विद मुर्गा पार्टी सेल्फी’ जी हां! सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है। लेकिन फेसबुक पर वायरल हो रही एक पोस्ट क्वारंटीन सेंटर के अन्दर की तस्वीर दिखा रही है। इसमें परिषदीय विद्यालय पर क्वारंटीन किया गया युवक तीन युवकों के साथ नॉनवेज की पार्टी करता नजर आ रहा है। यही नहीं पार्टी की सेल्फी लेकर उसे फेसबुक पर भी डाला गया है। तस्वीर में साथ दिख रहे तीन अन्य युवक वे हैं जिन्हें क्वारंटीन नहीं किया गया है। ऐसे में सवालय ये उठता है कि यदि ये व्यक्ति कोविड-19 का शिकार हुआ तो इसके साथ बैठे ये तीनों क्या वायरस की चपेट में आने से बचे होंगे? अब दूसरा सवाल ये उठता है कि यदि ये भी चपेट में आए होंगे तो इन्होंने कितनों को बीमारी बांटी होगी? इसमें भी हद ये कि गांव के राजस्व निरीक्षक को पता ही नहीं है कि गांव में कोई क्वारंटीन सेंटर भी बनाया गया है, जिसमें दिल्ली से आए दो युवकों को रखा गया है। फेसबुक पर वायरल ये तस्वीर भीमपुरा थाना क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय उधरन की बताई जा रही है। इसमें दिल्ली से बाइक से आए दो युवकों को क्वारंटीन किया गया है।
26 अप्रैल को अपरान्ह 4.14 बजे एक फेसबुक आईडी से पोस्ट की गई तस्वीर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसमें एक क्वारटाईन किये गए युवक के साथ तीन गांव के युवक बताए जा रहे हैं। तस्वीर में स्पष्ट रुप से हांडी पत्तल में नानवेज व अंगीठी दिखायी दे रही है। प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र गुप्ता की मानें तो हम लोगों को बाहर से आये लोगों की सूचना देकर उन्हें परिषदीय विद्यालय में बनाये गए क्वारंटीन सेंटर पर रखने के लिए कहा गया है। हमने अपना काम कर दिया, उनके भोजन की व्यवस्था घर के लोगों के जिम्मे है। इलाके के लेखपाल से मोबाइल पर इस बाबत बात की गई तो उन्होंने कहा कि उधरन में कोई क्वारंटीन सेंटर बना ही नहीं है। जब दिल्ली से आये दो युवकों के बारे में बताकर सवाल किया गया कि इनकी देखरेख की जिम्मेदारी किसकी है तो उन्होंने इस बात की हामी भरी कि तहसील के लोगों की ही जिम्मेदारी है। मुर्गा पार्टी के सवाल पर कहा कि जानकारी नहीं है, पता कर अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।
मामले की जानकारी नहीं है। पता करवाया जा रहा है। ग्राम प्रधान की तरफ से युवकों के आने और उन्हें क्वारंटीन करने की सूचना नहीं दी गई थी।
विनय वर्मा, बीडीओ, सीयर ब्लाक
अभी तक मामले की जानकारी नहीं थी। यदि ऐसा मामला है तो मौके पर टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राजेश यादव, एसडीएम, बेल्थरारोड