फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Purchasing centers will be opened in Revati and Chitbaragaon for purchasing maize

Ballia News: मक्का खरीद के लिए रेवती व चितबड़ागांव में खोले जाएंगे क्रय केंद्र

Sun, 22 Jun 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Purchasing centers will be opened in Revati and Chitbaragaon for purchasing maize
बलिया। जिले में मक्का खरीद के लिए रेवती व चितबड़ागांव में क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए विपणन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा है। फिलहाल एक सप्ताह से लालगंज में मक्का क्रय केंद्र का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में जायद के सीजन में किसानों ने बड़े पैमाने पर मक्का की खेती की है। सबसे मुरलीछपरा, बैरिया, रेवती, बेलहरी, बांसडीह व सोहांव ब्लाक में किसानों ने मक्का की खेती की है। इसे देखते हुए किसानों ने क्रय केंद्र खोलने की आवाज उठाई है। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी मक्का क्रय केंद्र खोलने के लिए शासन को पत्र लिखा था। ऐसे में अब रेवती व चितबड़ागांव में भी मक्का क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव विपणन विभाग ने भेजा है। इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। अनुमति मिलते ही दोनों क्रय केंद्रों का संचालन शुरू हो जाएग। जिला विपणन अधिकारी उब्दुल्लाह ने बताया कि रेवती व चितबड़ागांव में मक्का क्रय केंद्र खोलने की योजना है। इसके लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed