{"_id":"57643d854f1c1be53811cc16","slug":"protest-against-xen-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन के खिलाफ उतरे नलकूप कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन के खिलाफ उतरे नलकूप कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
एक्सईएन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिशासी अभियंता पर उत्पीड़न और तानाशाही का आरोप लगाते हुए ट्यूबवेल टेक्निकल इंपलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्रवार से धरना शुरू कर दिया। इस दौरान नलकूप खंड दो
के एक्सईएन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि मनमाना कार्य करने वाले अधिकारी को किसी कीमत पर कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
अध्यक्षता कर रहे छांगुर राम यादव ने कहा कि दो दिनों तक शांतिपूर्ण तरीके धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे। इसके बाद भी अगर मांगों को नहीं माना गया तो जनपद के अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ उग्र आंदोलन करेंगे। संचालन कर रहे राजकुमार राव ने कहा कि अपने मान सम्मान की लड़ाई हम तब तक लड़ते रहेंगे, जब तक कि अधिशासी अभियंता का स्थानांतरण नहीं कर दिया जाता है।
कर्मचारी नेता फूलन राय ने कहा कि कर्मचारी संगठनों के नेता पूर्ण समर्थन देने में जुटे हैं। हम किसी कीमत आंदोलन को कमजोर नहीं होने देंगे। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बृजेश कुमार सिंह, अभय नारायण मिश्र, राजेश, राजेश्वर, गौरीशंकर, कमला राम, एजाज अहमद, रमेश सिंह, सोनापति राम, वेंकटेश कुमार, लल्लन राम, आनंद सिंह, भृगु प्रसाद आदि मौजूद रहे।