{"_id":"5d1f923f8ebc3e3c7239b2b5","slug":"proposal-for-extension-of-belthrod-ballia-news-vns471307091","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं बेल्थरारोड के विस्तार के लिए यूपी सरकार ने डीएम से मांगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपं बेल्थरारोड के विस्तार के लिए यूपी सरकार ने डीएम से मांगा प्रस्ताव
विज्ञापन
बेल्थरारोड। बेल्थरारोड नगर पंचायत व रेलवे स्टेशन से सटे उपेक्षित इलाके को नगर में शामिल करने को लेकर नगर पंचायत विस्तार संबंधित प्रस्ताव यूपी सरकार ने सीधे बलिया डीएम से मांगा है। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने डीएम को पत्र भेजकर विधायक के ज्ञापन का हवाला देते हुए बेल्थरारोड नगर से सटे उपेक्षित कुण्डैल के प्रस्तावित क्षेत्र को नगर में शामिल करने संबंधित प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने का निर्देश दिया है।
इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों व नगर में मिलाओ संघर्ष समिति पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने बताया कि बेल्थरारोड विधायक धनंजय कन्नौजिया के ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास मंत्री ने उक्त मांग संबंधित प्रस्ताव डीएम से मांगा है। डीएम के निर्देश पर नगर विकास मंत्री के निर्देशानुसार प्रस्ताव तैयार करने हेतु बेल्थरारोड एसडीएम से रिपोर्ट मांगी गई है। एसडीएम स्तर से राजस्व अधिकारियों के रिपोर्ट के आधार पर ही संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा।
इसके लिए पूर्व में भी एसडीएम से पत्राचार किया गया था। जिसका रिमाइंडर एसडीएम को भेजा गया है। एसडीएम स्तर से रिपोर्ट मिलते ही प्रस्ताव की फाइल डीएम को भेज दी जायेगी। बता दें कि सीयर ब्लाक के कुण्डैल, तिनरईखुर्द के सीमावर्ती उपेक्षित एरिया, इमिलिया बाहरी, रामनगर एवं शंकर कालोनी को नगर में शामिल करने को लेकर नगर में मिलाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जून माह में चरणबद्ध आंदोलन किया गया था। शासन के उक्त प्रस्ताव की मांग संबंधित जानकारी मिलते ही नगर में मिलाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष संजय गुप्ता, आगम मद्धेशिया, छोटेलाल गुप्ता, रमेश शर्मा, सुरेश वर्मा, संजय गुप्ता मिंटू, विजय मद्धेशिया, अजय यादव, मोईन, शिवमंगल विक्की, मनोहर गुप्ता, अखिलेश जायसवाल, राजन गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुनील कुमार वर्मा, रमेश शर्मा, रंजीत गुप्ता, आशीष, अमीत, मो. आरिफ, सावन गुप्ता, विशाल व रंजीत आदि ने खुशी जाहिर की। अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता ने कहा कि उक्त मांगों के पूर्ति होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।