{"_id":"685ae4a2ff6a4256a50fac7a","slug":"problem-of-getting-tatkal-confirmed-tickets-in-long-distance-trains-including-delhi-mumbai-ballia-news-c-190-1-ana1001-142721-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दिल्ली-मुंबई सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में तत्काल कन्फर्म टिकट के लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दिल्ली-मुंबई सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में तत्काल कन्फर्म टिकट के लाले
विज्ञापन
बलिया। गर्मी की छुट्टी व लगन के बाद कन्फर्म सीटों की मारामारी कम नहीं हो रही है। दिल्ली, मुम्बई सहित अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों की वेटिंग बढ़ती जा रही है। अगले एक हफ्ते तक जनरल से लेकर एसी बोगी तक में पैर रखने की जगह नहीं है। ऐसे में पैसेंजरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। समर स्पेशल ट्रेनें भी राहत नहीं दे पा रही हैं। मंगलवार को टिकट काउंटर पर तत्काल टिकट के लिए रात से लाइन में लगने के बाद भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल सका। मुंबई और दिल्ली की ट्रेनों में यात्री वेटिंग टिकट लेकर फर्श पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर है। फाइन देने के बावजूद सीट नहीं मिल पा रही है।
दिल्ली मुम्बई, सूरत, पंजाब सहित अन्य महानगरों से गर्मी की छुट्टी व लगन में घर आए लोगों का लौटने का कारवां शुरू हो गया है। बिहार की तरफ से आने वाली ट्रेनों में चढ़ने के लिए लोग परेशानी उठाते नजर आ रहे हैं। वाराणसी, प्रयागराज, छपरा जाने वाली लोकल ट्रेनों में भी भीड़ चल रही है। पैसेंजर ट्रेनों से यात्री वाराणसी, छपरा जाकर महानगरों की ट्रेनें पकड़ रहे हैं। भीड़ के कारण लोग जान जोखिम में डाल कर ट्रेन की गेट और पायदान के अलावा शौचालय में भी सफर करने को मजबूर हैं। तत्काल टिकट के लिए लोग तीन से चार दिन से रात जगा करने के बावजूद टिकट नहीं मिल पा रहा है, काफी प्रयास के बाद एक टिकट कन्फर्म मिल रहा है। कन्फर्म सीटों की किल्लत यात्रियों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही हैं। समर स्पेशल ट्रेनें भी राहत नहीं दे पा रही है, उनका लेट लतीफ संचालन से यात्री परेशान हो जा रहे हैं।
बलिया से दिल्ली जाने वाली सद्भावना, स्वतंत्रता सेनानी, राजधानी, दिल्ली स्पेशल सहित अन्य ट्रेनों में अगले 10-15 दिन तक वेटिंग है। इसके बाद भी हालात बहुत बेहतर होते नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं हाल मुबई, पंजाब व गुजरात जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का है। भीड़ बढ़ने के कारण स्लीपर बोगी की हालत जनरल बोगी की हो गई है। स्लीपर कोच में कन्फर्म सीट होने के बावजूद यात्रियों को सीट पर बैठने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। रेलवे पुलिस भी किसी तरफ एडजस्ट कर यात्रा करने की सलाह दे रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया की गर्मी की छुट्टी के कारण ट्रेनों में भीड़ चल रही है। जुलाई के दूसरे सप्ताह से राहत मिलने लगेगी। स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी हो रहा है।