{"_id":"6387a1304fc62b55b53efd4c","slug":"prisoner-and-his-wife-ate-poisonous-substance-ballia-news-vns68629182","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जेल में बंदी और उसकी पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जेल में बंदी और उसकी पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
जिला कारागार में बंद कैदी से मिलने आई उसकी पत्नी द्वारा जहर खाने के बाद जिला अस्पताल में उपचार कर?
- फोटो : BALLIA
जिला कारागार में बुधवार की दोपहर एक बंदी और मुलाकात करने गई उसकी पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। कैदी को वाराणसी रेफर कर दिया। जबकि उसकी पत्नी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उधर, जेलर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बंदी को विषाक्त पदार्थ खिलाने की आरोपी पत्नी पर जहरखुरानी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर गांव निवासी सूरज साहनी (25) हत्या के आरोप में आठ जून 2021 से जेल में निरुद्ध है। बुधवार को जिला कारागार में सूरज से मिलने पत्नी नीलम (23) पहुंची। जेलर राजेंद्र सिंह के अनुसार, दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों ने बिस्कुट खाया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और दोनों अचेत हो गए। दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, वहां से सूरज को चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। आरोप है कि नीलम विषाक्त पदार्थ वाला बिस्कुट ले गई थी और दोनों ने उसे खा लिया। जेलर की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने नीलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सूरज पहले भी खा चुका है जहरीला पदार्थ
जिला कारागार के अधिकारियों के अनुसार, जब सूरज साहनी आंबेडकर नगर जिला कारागार में निरुद्ध था तो पेशी के दौरान जहरीला पदार्थ खाने से कोर्ट परिसर में अचेत हो गया था। तब उसके वकील ने अर्जी देकर सूरज को बलिया जिला कारागार में शिफ्ट करने का अनुरोध अदालत से किया था। इस पर न्यायाधीश ने सूरज को जिला कारागार में रखने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
मोबाइल फोन के विवाद में चचेरे भाई की हत्या की थी
हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर गांव में छह जून 2021 की देर शाम मोबाइल मांगने पर सूरज ने अपने चचेरे भाई विशाल साहनी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में भाई बादल साहनी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी सूरज साहनी को सात जून 2021 को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि बाकी तीनों आरोपियों रामायण साहनी पुत्र स्व. सुखराज साहनी, सरल साहनी पुत्र रामायण साहनी, पतरु साहनी पुत्र रामायण साहनी निवासी हांसनगर को हल्दी पुलिस ने दो दिन बाद गिरफ्तार किया था।