{"_id":"69f4b769ebf5380234070b47","slug":"principal-arrested-on-charges-of-molesting-female-student-in-ballia-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: पांच साल की छात्रा को चॉकलेट का लालच देकर बुलाया, की गंदी हरकत; आरोपी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: पांच साल की छात्रा को चॉकलेट का लालच देकर बुलाया, की गंदी हरकत; आरोपी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
Fri, 01 May 2026 07:53 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 01 May 2026 07:53 PM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले की पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी के आरोप में प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर शिकायत दर्ज की थी।
विज्ञापन
girl child
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधानाध्यापक फैजुल्ला अंसारी, निवासी बढ्ढा कस्बा सिकंदरपुर को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक दिन पहले ही आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पीड़ित बालिका की मां के अनुसार 28 अप्रैल को विद्यालय में पढ़ने वाली करीब पांच वर्षीय छात्रा को प्रधानाध्यापक ने चॉकलेट देने के बहाने शौचालय के पास बुलाया और उसके साथ गलत हरकत की। किसी तरह छात्रा वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
पीड़िता की मां द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप है कि आरोपी शिक्षक का व्यवहार पहले से संदिग्ध रहा है। विद्यालय में अन्य छात्राओं के साथ भी इस तरह की घटनाओं की चर्चा रही, लेकिन अब तक किसी ने शिकायत नहीं की थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Ballia News: भाई और दोस्तों के साथ सरयू में नहाते समय डूबा युवक, नाविकों के साथ तलाश में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बालिका का शुक्रवार सीएचसी सिकंदरपुर में मेडिकल परीक्षण कराया गया। साथ ही न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी की जा रही है।