{"_id":"69f4a28e111697f3870fc320","slug":"young-man-drowns-while-bathing-in-saryu-river-with-his-brother-and-friends-in-ballia-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भाई और दोस्तों के साथ सरयू में नहाते समय डूबा युवक, नाविकों के साथ तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भाई और दोस्तों के साथ सरयू में नहाते समय डूबा युवक, नाविकों के साथ तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 01 May 2026 06:24 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 01 May 2026 06:24 PM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले में एक युवक अपने छोटे भाई व दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने के लिए गया। सरयू में नहाते समय वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। पुलिस स्थानीय नाविकों के सहयोग से उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
युवकी की तलाश में जुटे नाविक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के महुआतर गांव निवासी 18 वर्षीय शिवेंद्र यादव शुक्रवार की सुबह सरयू नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पुलिस स्थानीय नाविकों के सहयोग से शिवेंद्र की खोजबीन में देर शाम तक जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
चैनपुर गुलौरा गांव के महुआतर निवासी शिवेंद्र यादव छोटे भाई और कुछ साथियों के साथ चैनपुर गुलौरा गांव स्थित मठिया शिव मंदिर के सामने सरयू नदी में स्नान करने पहुंचा था। नहाते समय अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। छोटे भाई द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बचाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक शिवेंद्र डूब गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि पुलिस टीम नाविकों के साथ शव की तलाश में लगी है। एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है। शिवेंद्र ने इस साल इंटर की परीक्षा दी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन