फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparations intensified for the arrival of Union Home Minister on JP Jayanti

जेपी जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज

Sun, 09 Oct 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Preparations intensified for the arrival of Union Home Minister on JP Jayanti
बैरिया/जयप्रकाश नगर। सिताबदियारा के लाला टोला में जेपी जयंती पर भारत सरकार के गृहमंत्री के आगमन पर ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने और कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार का कार्य सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सांसद नीरज शेखर और बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने रविवार को संभाल लिया।
विज्ञापन

सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा और एसपी संतोष कुमार के अलावा बैरिया सीओ और एसएचओ ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। लाला टोला पहुंचे गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रचार वाहनों को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। वहीं, घुड़सवारों के दल को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

11 अक्तूबर को सिताबदियारा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, किशन रेड्डी सहित कई मंत्री जेपी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए आ रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। इसके चलते यूपी बिहार दोनों तरफ के प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार प्रदेश की भाजपा इकाई भी कमर कस कर यहां की तैयारी में जुट गई है। गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बलिया व छपरा के लोगों से इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए इसमें शामिल होने का आग्रह किया। दो दिन पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह दो मंत्रियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा कर चुके हैं। बलिया की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल और एसपी राजकरण नैयर ने भी शनिवार की देर शाम कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed