{"_id":"6a4d388b281a72c7e704754f","slug":"preparations-for-tree-plantation-in-gram-panchayats-completed-ballia-news-c-190-1-bal1002-168112-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ग्राम पंचायतों में पौधरोपण के लिए तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ग्राम पंचायतों में पौधरोपण के लिए तैयारी पूरी
विज्ञापन
सीयर ब्लाक के सभागार में पौधरोपण को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित लोग।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। ग्राम पंचायतों में पौधरोपण की तैयारी मंगलवार को पूरी कर ली गई। इसके लिए सभी विकास खंडों के सभागार में बैठक की गई। बैठक में पौधशालाओं से पौधों के उठान से लेकर पौधे लगाने और तय समय में लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।
यहां के बड़े विकास खंडों में सीयर और नगरा हैं। सीयर विकास खंड के सभागार में हुई बैठक में सभी ग्राम प्रशासक, ग्राम पंचायत सचिव और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश ने की। सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 20 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य विकास खंड की ग्राम पंचायतों में पंचायती राज विभाग को दिया गया है। 12 जुलाई को इस लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। पौधों का उठान पहले ही कर लिया जाएगा और ग्राम पंचायतों में सुरक्षित उन्हें पहुंचा दिया जाएगा और उसका रोपण भी कर दिया जाएगा। गर्मी को देखते हुए आशंका थी कि पौधे मुरझा न जाएं लेकिन बारिश होने से पौधे लगाने के लिए भी मौसम अनुकूल हो गया है। यहां की सबसे छोटा विकास खंड मुरली छपरा है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अवधेश पांडे ने बताया कि इस विकास खंड में भी बैठक कर पौधारोपण की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव पौधारोपण महायज्ञ की तैयारियों पर पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं। उनकी कोशिश है कि कहीं भी इसमें लापरवाही न होने पाए। निगरानी के लिए विभाग की ओर व्यवस्था की गई है।
दनौरी माता मंदिर परिसर में 400 पौधे लगाए गए
हल्दी। मंगलवार को वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भरखोखा मौजे में स्थित वन देवी दनौरी माता के मंदिर परिसर में वन विभाग ने पौधरोपण किया। इस दौरान लगभग 400 फलदार पौधे और फूलों के पौधे लगाए गए। छाता रेंज के रेंजर प्रशांत कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह पौधरोपण किया गया। उन्होंने बताया कि वन महोत्सव का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ धार्मिक स्थलों को हरा-भरा बनाना है।
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों को मिला पौधरोपण का लक्ष्य
पंदह। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में जिले के 156 माध्यमिक विद्यालयों को वर्ष 2026-27 के लिए 15 हजार पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार 128 विद्यालयों को 100-100 पौधे, आठ विद्यालयों को 150-150 पौधे तथा 20 विद्यालयों को 50-50 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने चयनित विद्यालयों को अपने-अपने विकासखंड के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर संबंधित नर्सरी से पौधों का उठान करने को कहा है।
सीयर के सर्वाधिक 21 विद्यालयों को इस अभियान में शामिल किया गया है। इसके बाद रसड़ा के 17, नगरा के 15, चिलकहर के 11, बैरुआरबारी के नौ, पंदह और सोहांव के आठ-आठ, बेलहरी, नवानगर तथा दुबहर के सात-सात, रेवती, मुरलीछपरा और बैरिया के छह-छह तथा बांसडीह, गढ़वार, हनुमानगंज एवं नगर क्षेत्र के पांच-पांच विद्यालयों को लक्ष्य आवंटित किया गया है। सूची में अनुदानित, राजकीय और वित्तविहीन विद्यालयों को शामिल किया गया है।
बजरंग दल ने रसड़ा में 110 पौधे लगाए
रसड़ा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रसड़ा नगर के रूपी मोहल्ला में 110 पौधों का रोपण और वितरण किया। यह अभियान बजरंग दल सेवा सप्ताह के तहत शुरू किया गया है। बजरंग दल बलिया विभाग संयोजक दीपक गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जिला सहसंयोजक विपिन कुमार, रसड़ा नगर उपाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, नगर संयोजक आशीष मौर्य आदि रहे।