{"_id":"60df3af58ebc3eba6f622363","slug":"preparations-are-complete-for-the-election-of-district-panchayat-president-voting-will-be-done-from-11-am-to-3-pm-ballia-news-vns5982636110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान, फिर होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान, फिर होगी मतगणना
विज्ञापन
बलिया। जनपद के प्रथम नागरिक का चुनाव शनिवार को हो जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार को होने वाले चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान सुबह 11 से तीन बजे तक होगा। इसके बाद परिणाम आने तक मतगणना होगी। वहीं, मतदान एक दिन पहले भाजपा और सपा ने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने मतदान और मतगणना के लिए चार कर्मचारियों की तैनाती की है। जिले के छह तहसीलों के उपजिलाधिकारी और तहसीलदारों को भी मतदान और मतगणना के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद रहने को कहा है। मतदान सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं सीआरओ विवेक कुमार श्रीवास्तव और उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार यादव की देखरेख में होगा।
कलेक्ट्रेट परिसर में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। प्रवेश द्वार पर ही जिला पंचायत सदस्यों और कंपेनियन वोट की स्वीकृति पाने वाले जिपं सदस्यों को प्रमाणपत्र के साथ उनके प्रतिनिधि को प्रवेश दिया जाएगा। इसके प्रशासन का स्वीकृति पत्र का होना भी आवश्यक है। कलेक्ट्रेट के आसपास बड़ी संख्या संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर अभय कुमार सिंह को कलेक्ट्रेट मेन गेट नंबर वन पर शांति एवं कानून व्यवस्था देखेंगे। उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड सर्वेश कुमार यादव को जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष के बाहर चैनल गेट एवं मतदान परिसर में शांति एवं कानून व्यवस्था देखेंगे।
विज्ञापन
मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे वोटर
प्रशासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है। कोई भी वोटर मोबाइल फोन लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। मतदान केंद्र के पास सिर्फ प्रत्याशी को रहने की अनुमति दी जाएगी। उनके एजेंट नहीं रहेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। चुनाव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
...तो क्या भाजपा बनाएगी इतिहास!
पहली बार अपना अध्यक्ष बनाने के लिए सत्ताधारियों जोर लगाया
सपा भी पूरी तैयारी के साथ, नहीं छोड़ रहे कोई कोर कसर
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाला चुनाव दिनोंदिन रोचक होता जा रहा है। आजादी के बाद से ही जिला परिषद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर भाजपा का कोई प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सका है। ऐसे में भाजपा चुनाव जीत इतिहास रचने की जुगत में है। वहीं, सपा ने इस पद को बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुप्रिया चौधरी और सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी के बीच सीधी टक्कर है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा एवं सपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। इस चुनाव में 58 जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। दोनों दलों ने अपने समर्थक जिला पंचायत सदस्यों को शहर से बाहर भेज दिया है। इनमें कुछ ऐसे भी सदस्य हैं, जो दोनों तरफ दिखाई दे रहे हैं। इनमें फेफना, नगर, बांसडीह, सिकंदरपुर आदि विधानसभा क्षेत्र के वार्डों से चुनाव जीते सदस्यों की संख्या अधिक है। ये सदस्य किसी के बुलाने पर बाहर नहीं गए हैं। भाजपा-सपा दोनों के खेमे में ऐसे सदस्यों के क्रॉस वोटिंग करने की अटकलें लगाई जा रही हैं। चुनाव में जातिगत एवं दलगत आंकड़े पूरी तरीके से फेल हो गए हैं।
जिला पंचायत सदस्यों की तलाश में जुटी रही पुलिस
नरहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दिनों दिन सर गर्मी बढ़ती जा रही है सत्ता पक्ष एवं विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, एक पक्ष द्वारा बिहार के बक्सर स्थित एक होटल में जिला पंचायत सदस्यों को रखने का आरोप लगाए जानें पर नरहीं पुलिस यूपी-बिहार सीमा स्थित भरौली पुल के पास बैरिकेडिंग कर चार घंटे तक जिला पंचायत सदस्यों की तलाश में जुटी रही। लेकिन पुलिस के हाथ एक भी सदस्य हाथ नहीं लगा। इस संदर्भ में नरहीं थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गुरुवार की देर रात भरौली गंगा पुल के पास रात में चेकिंग की गई है। इस दौरान दूसरे थाने की भी पुलिस मौजूद रहीं।