फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparation to crack down on criminals with technology in civic elections

Ballia News: निकाय चुनाव में तकनीक से अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी

Sun, 02 Apr 2023 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Preparation to crack down on criminals with technology in civic elections
बलिया। नगर निकाय चुनाव की आहट के बीच पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने की तैयारियों में जुटी है। चुनाव में शांति-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस बार पुलिस ज्यादा से ज्यादा तकनीकों का प्रयोग करेगी।
विज्ञापन

अपराधियों का पूरा डाटा बेस स्टोर करने की तैयारी चल रही है। इससे उपद्रव या अपराधिक घटनाओं पर इनकी पहचान और नकेल कसने में आसानी होगी।

थानेवार तेज तर्रार जवानों को इसके लिए लगा जाएंगे। डाटाबेस में अपराधियों की पूरी हिस्ट्री, आधार कार्ड सहित संपूर्ण पत्रावली, फिंगर प्रिंट, ब्लडग्रुप और आवाज से लेकर डीएनए जांच तक से संबंधित साक्ष्य भी एकत्र होंगे।
विज्ञापन


अपराधियों का डाटाबेस होने से भविष्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी मद्दगार साबित होगा। वह भी किसी घटना को अंजाम देने से पूर्व सोचेंगे। इसकी तैयारी अंदरखाने में तेजी से चल रही है। पूर्व में पुलिस चुनाव के समय क्षेत्रवार अपराधियों एवं अराजक तत्वों को शांति-भंग की आशंका में पाबंद करती रही है। पुलिस के पास उनके नाम पता के अलाव और कोई जानकारी नहीं रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय के साथ बहुत से अपराधी भूमिगत या गैर प्रांतों में ठिकाना बना लेने से उन्हें खोजने में परेशानी होती थी। अब डाटाबेस एकत्र होने के बाद देश विदेश के किसी भी हिस्से में गतिविधि होने से सीसी कैमरे की फोटो या फिंगरप्रिंट के माध्यम से एक क्लिक से डाटाबेस के रिकार्ड से पता चल जाएगा। अपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। इसे मोबाइल एप पर डाउनलोड करने की तैयारी है।


निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारी चल रही है। जल्द ही चुनाव सेल का गठन होगा। पुलिस बदलते समय के साथ नई तकनीक से अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है। उनकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। सी-प्लान को भी एक्टिव कर अफवाहों पर रोक लगाया जाएगा। - दुर्गा प्रसाद तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed