फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparation for medical college in full swing, principal secretary will come

मेडिकल कालेज को लेकर तैयारी जोरों पर, आएंगे प्रमुख सचिव

Thu, 03 Nov 2022 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Preparation for medical college in full swing, principal secretary will come
बलिया। जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को तैयारी जोरों पर है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए कुछ दिनों पर जिला प्रशासन की ओर से पुरानी जेल की जमीन का प्रस्ताव भेजा गया था। चूंकि मेडिकल कॉलेज के साथ एक अस्पताल को जोड़ा जाता है। इसलिए जिला अस्पताल का चयन किया गया है। बृहस्पतिवार को इसके लिए जिला अस्पताल और आसपास की भूमि की पैमाइश कराई गई और नजरी नक्शा तैयार किया गया। बलिया में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना होनी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से बलिया समेत 16 जनपदों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिदान दिवस पर अपने दौरे के दौरान मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र को यहां विशेष रूप से लेकर आए थे और उन्हें बलिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना में आ रही दुश्वारियों को दूर करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद से इस दिशा में हो रहे कार्यों तेजी आई थी।
विज्ञापन

सीएम के दौरे के बाद जिला प्रशासन की ओर से पुरानी जेल की भूमि पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया था। मेडिकल कॉलेज से जिला अस्पताल को भी जोड़ा जाएगा। हालांकि मेडिकल कॉलेज बनने के बाद भी यहां सरकारी सुविधाएं पूर्वत मिलती रहेंगी। जनपद में पांच नंवबर को कुछ कार्यक्रमों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का आगमन होना है। मेडिकल कॉलेज को लेकर विशेष रूप से उनके साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा भी आ रहे हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल और उसके आसपास के क्षेत्र में लेखपालों पैमाइश में जुटे रहे। इस दौरान दिशा निर्देशन के लिए सीआरओ अनिल अग्निहोत्री भी मौके पर पहुंचे। इस संबंध में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि प्रमुख सचिव के आगमन पर मेडिकल कॉलेज को लेकर चर्चा होनी है। मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल को भी इन्क्ल़ूड किया जाना है। इसलिए पैमाइश कर इसका नजरी नक्शा तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed