फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pregnant women will now get the support of 'Suman'

गर्भवती महिलाओं को मिलेगा अब ‘सुमन’ का साथ

Fri, 18 Feb 2022 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women will now get the support of 'Suman'
बलिया। सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) कार्यक्रम जल्द ही जिले में शुरू होगा। इसके लिए जिला महिला अस्पताल सहित सात स्वास्थ्य इकाइयों का चयन किया गया है। स्वास्थ्य इकाइयों की कमियों की नियमित समीक्षा करने के साथ ही उसमें सुधार कर गर्भवती को सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए चयनित स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिले के जिला महिला अस्पताल के साथ नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन (एनक्वांस) व लक्ष्य के लिए चयनित स्वास्थ्य इकाइयों को सुमन इकाई के रूप में अधिसूचित किया जाना है। कार्यक्रम के संचालन एवं नियमित समीक्षा के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन किया जा रहा है। योजना के तहत स्वास्थ्य इकाई पर आने वाली गर्भवती हेतु सहिष्णुता और आश्वासनयुक्त, सम्मानपरक और नि:शुल्क सुविधा मुहैया कराने के लिए यह कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

----------
इन स्वास्थ्य इकाइयों में लागू होगी योजना
-जिला महिला अस्पताल, बलिया।
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरपुर।
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेवती।
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,रसड़ा।
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रतसर।
-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,पंदह।
-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेरुआरबारी।
-------
सुमन कार्यक्रम के संचालन का उद्देश्य
उच्च गुणवत्तायुक्त चिकित्सकीय सुविधा, इमरजेंसी व रेफरल सेवाएं। मातृ मृत्यु की शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग व समीक्षा के लिए एनजीओ, सहायता समूह,पंचायतीराज संस्थानों, जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेना। मातृत्व सेवाओं के लिए पेशेंट फीडबैक मेकेनिज्म तथा शिकायतों के निवारण की प्रणाली डेवलप करना। अंतर्विभागीय समन्वय हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराना। सुधारात्मक कार्यों की रणनीति तैयार करने, पर्यवेक्षण कार्यक्रम की समीक्षा सहित प्रभावी संचालन हेतु समिति का गठन करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मिलेंगी ये सुविधाएं
-हर गर्भवती का कम से कम चार एएनसी चेकअप, द्वितीय एवं तृतीय त्रैमास में पीएम मातृत्व सुरक्षित अभियान दिवस पर विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण।
-एएनसी के लिए आने वाली गर्भवती का पंजीकरण करते हुए एमसीपी कार्ड एवं सुरक्षित मातृत्व पुस्तिका का वितरण।
-नि:शुल्क सामान्य व सिजेरियन प्रसव तथा प्रसव के दौरान जटिलताओं का प्रबंधन।
- शत-प्रतिशत मातृ एवं शिशु मृत्यु की रिपोर्टिंग एवं समीक्षा।
- नवजात के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।
-होम बेस्ड न्यूबार्न केयर संबंधी छह से सात विजिट।
-जन्म के समय टीकाकरण।
-एंबुलेंस सेवा के जरिए नि:शुल्क परिवहन सुविधा।
-प्रसव के बाद परिवार
-नियोजन संबंधी परामर्श कम्प्रीहेंसिव अबार्शन केयर।
- वेब पोर्टल, हेल्प लाइन और हेल्प डेस्क के माध्यम से शिकायतों का निवारण।
------
सुमन कार्यक्रम जिला महिला अस्पताल व चार सीएचसी व दो पीएचसी में लागू होगा। स्वास्थ्य इकाइयों का चयन स्टेट लेवल पर हुआ है। जिला व ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन किया जा चुका है। जल्द ही वहां पर सेवाएं शुरू कराई
जाएंगी।
डॉ. नीरज पांडेय, सीएमओ, बलिया।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed