फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pregnant woman dies after operation, hospital sealed

Ballia News: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल सील

Tue, 24 Feb 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies after operation, hospital sealed
दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर गांव निवासी मृतका ममता देवी। फाइल फोटो, परिजन - फोटो : kathua news
बैरिया। कस्बे के शकील कटरा में संचालित मानक विहीन निजी अस्पताल में अप्रशिक्षत चिकित्सक की ओर से गर्भवती का ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। नवजात स्वस्थ है।
विज्ञापन

परिजनों के हंगामे पर अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारी भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम आलोक गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची सोनबरसा सीएचसी की टीम ने निजी अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर गांव निवासी मिथिलेश गोड़ की पत्नी ममता देवी (26) प्रसव दर्द होने पर अपने मायके में सोनबरसा आ गई। जहां आशा कार्यकर्ता ने सीएचसी पर दिखाने की जगह उसे शकील कटरा में संचालित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह अप्रशिक्षित डॉक्टर ने ममता की हालत गंभीर बता कर ऑपरेशन किया, जिससे लड़का हुआ। कुछ देर बाद ममता की ज्यादा खून गिरने से हालत खराब हो गई।
मां चंद्रावती देवी ने चिकित्सक को रेफर करने के लिए कहा, लेकिन डॉक्टर ने ऑपरेशन का 50 हजार रुपया जमा करने के बाद बाकी 10 रुपया जमा करने के बाद रेफर की बात कही। इसपर ममता की मां पैसों की व्यवस्था करने में जुट गईं, उसी बीच ममता की मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल का लेटर पैड, डॉक्टर का विजिटिंग कार्ड और जिस स्कैनर से पैसा लिया गया है उसे जब्त कर लिया गया है।

उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि अप्रशिक्षित चिकित्सकों के कारण ऐसी मौतें हो रही हैं। इसके बावजूद लोग इनके झांसे में आ रहे हैं।
सरकारी अस्पताल में सभी सुविधाएं निशुल्क मौजूद हैं। सीएमओ को घटना की जानकारी दे दी गई है। मौके पर तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed