फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Prabhat Pheri taken out with pomp on Prakashotsav festival

Ballia News: प्रकाशोत्सव पर्व पर धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी

Thu, 22 Dec 2022 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri taken out with pomp on Prakashotsav festival
बलिया। गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा से प्रभातफेरी निकालकर नगर भ्रमण किया।
विज्ञापन

प्रभातफेरी गुरुद्वारा से निकलकर शहीद पार्क चौक, स्टेशन रोड, चित्तू पांडेय चौराहा, विशुनीपुर चौराहा, टाउनहाल होते हुए पुन: गुरु दरबार पहुंची। आर्य समाज रोड, माल गोदाम, सिनेमा रोड, स्टेशन रोड, टाउनहाल रोड, कासिम बाजार रोड होते हुए पुन: गुरु दरबार पहुंचा। प्रभातफेरी में जलपान की सेवा सागर सिंह राहुल के घर पर किया गया। इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने सबद-कीर्तन में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

प्रभातफेरी में गुरुद्वारा के चेयरमैन सरदार सुरजीत सिंह एडवोकेट, प्रधान रणजीत सिंह राजू, जनरल सेक्रेटरी इंद्रपाल सिंह, उप प्रधान वरिष्ठ गुरबख्श सिंह, उपप्रधान कनिष्ठ नरेंद्र सिंह पम्मी एवं सरदार बलवीर सिंह, प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सरदार भूपेंद्र सिंह चावला, सरदार श्रवण सिंह, अमन सिंह, विशाल सिंह, संजय सिंह, हरप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, जगजीत सिंह, बाबू प्रीतम सिंह, जसपाल सिंह, जगजीत सिंह, हरपाल सिंह, सागर सिंह नागेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed