{"_id":"6a3ed756a27faf68230a80df","slug":"power-utilitys-sluggishness-after-the-storm-supply-restored-to-25-villages-after-four-days-but-with-hourly-outages-ballia-news-c-190-1-bal1001-167212-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आंधी के बाद बिजली निगम की सुस्ती, 25 गांवों में चार दिन बाद आपूर्ति लेकिन हर घंटे कटाैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आंधी के बाद बिजली निगम की सुस्ती, 25 गांवों में चार दिन बाद आपूर्ति लेकिन हर घंटे कटाैती
विज्ञापन
विद्युत विभाग के वर्कशाप में मरम्मत के लिए रखा गया ट्रांसफार्मर।संवाद
बैरिया। चार दिन पहले आंधी और बारिश के बाद से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बेपटरी है। सुरेमनपुर दियारा क्षेत्र के 25 से ज्यादा गांवों के सबसे ज्यादा परेशानी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के लिए सरकारी नंबरों पर फोन मिलाने पर कर्मचारी कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं। जबकि निजी नंबरों पर भी एसएसओ और अन्य अधिकारी-कर्मचारी संतोषजनक जानकारी देने से बच रहे हैं।
4 दिनों तक संकट झेलने के बाद बृहस्पतिवार को दिन में कुछ समय के लिए सुरेमनपुर दियारा क्षेत्र में आपूर्ति बहाल हुई लेकिन थोड़ी देर बाद फिर बिजली गुल हो गई। हर घंटे पर कटाैती हो रही।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई लेकिन फिर कट गई। दुर्जनपुर, हेमंतपुर, उपाध्यायपुर, नारायणगढ़, सिवाल मठिया, गोपाल नगर, मानगढ़, हनुमानगंज और वशिष्ट नगर आदि में बिजली आपूर्ति बेपटरी है।
इसी तरह लालगंज क्षेत्र के दुबे छपरा इलाके में भी बिजली संकट गहराया हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र लोकधाम ठेकहा की स्थिति लावारिस जैसी हो गई है।
यहां न तो शिकायत सुनने वाला कोई है और न ही उनका निस्तारण करने वाला। यही हाल विद्युत उपकेंद्र जयप्रकाश नगर का भी बताया जा रहा है। पेड़ की डाल गिरने से 80 गांवों की 4 घंटे गुल रही बिजली: पूर। क्षेत्र के गौरा मदनपुरा फीडर अंतर्गत शुक्रवार सुबह बिजली के तार पर पेड़ की डाल गिर गई।
इससे पहाराजपुर फीडर और गौरा मदनपुरा फीडर से जुड़े करीब 80 गांवों में बिजली 4 घंटे गुल रही।सुबह 6:57 बजे कटी बिजली 10:00 बजे तक बाधित रही। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल व्यवस्था, घरेलू कामकाज और दैनिक गतिविधियां प्रभावित रहीं। गौरा मदनपुरा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि बिजली लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से फॉल्ट हुआ था। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और खराबी दूर करने के बाद करीब 10 बजे विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गई।