फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Power failure in more than 50 villages for 48 hours

Ballia News: 50 से अधिक गांवों में 48 घंटे से बिजली गुल

Thu, 31 Aug 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Power failure in more than 50 villages for 48 hours
तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में बिजली की आपूर्ति दुरुस्त नहीं है पा रही है। कुछ इलाके तो ऐसे हैं जहां अक्सर फॉल्ट हो रहे हैं और लगातार 30-40 घंटे आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बुधवार को भी 50 से अधिक गांवों में 48 घंटे से आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

सोहांव के बसंतपुर उपकेेंद्र के भरौली फीडर व रतसर उपकेंद्र के पूर फीडर से पर तो त्योहार के समय भी आपूर्ति ठप रहती है। उधर, बरसात के बाद गर्मी बढ़ते ही कटौती भी अंधाधुंध होने लगी है। जबकि त्योहार व पर्व को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से यह निर्देश दिया गया था कि जनपदों में निर्बाध आपूर्ति हो और कोई भी प्लांट डाउन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

गर्मी होते ही जिले में लड़खड़ाई बिजली की आपूर्ति तीन माह बाद भी दुरुस्त नहीं हो सकी है। बिजली की किल्लत होने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर उपकेंद्र से जुड़े 45 गांवों में तो विकट समस्या पिछले दो माह से बनी हुई है। इस उपकेंद्र के भरौली फीडर के जर्जर तार जहां रोज टूटते हैं, वहीं बीते दो दिनों से फीडर से जुड़े 22 गांवों में आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में बीते तीन दिनों में कुल चार घंटे की आपूर्ति मिली वह भी कई किस्तों में और बुधवार को रक्षाबंधन पर केवल दोपहर में आधा घंटे की आपूर्ति मिली। इसी तरह रसतर उपकेंद्र के पूर फीडर से जुड़े गांवों में भी आपूर्ति आए दिन बाधित रहती है।

इन इलाकों में इस कदर लो वोल्टेज रहता है कि मोटर नहीं चल पाते जिससे धान के खेतों की सिंचाई नहीं होने से धान की फसलें सूखने लगी हैं और किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अवर अभियंता विपिन सिंह की ओर से भरौली फीडर पर ओवरलोड की बात कही जाती है लेकिन इसका निराकरण महीनों बाद भी नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed