फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Power consumer died during checking, family demanded to file a case by keeping the dead body in the police station.

चेकिंग के दौरान विद्युत उपभोक्ता की मौत, परिजनों ने थाने में शव रख मुकदमा दर्ज करने की मांग की

Fri, 26 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Power consumer died during checking, family demanded to file a case by keeping the dead body in the police station.
मनियर (बलिया)। बिजली चोरी की जांच करने दलबल के साथ क्षेत्र के रिगवन में शुक्रवार को पहुंचे जेई मनियर के सामने विवाद के दौरान ही उपभोक्ता की मौत हो गई। जिसके बाद जांच करने पहुंची टीम मौके से भाग निकली। इसके बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और जेई सहित पूरी टीम पर मुकदमा दर्ज करने के लिए हंगामा किया और जेई समेत पूरी टीम के खिलाफ तहरीर दी। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। उधर, मौके पर पहुंचे एसडीएम बांसडीह ने समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई कैलाश राव टीम व पुलिस के साथ मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन गांव में चोरी की बिजली चेकिंग करने गए। जहां चेकिंग के दौरान बिजली विभाग के लोग रामप्रवेश प्रसाद (35) पुत्र मुद्रिका गोंड निवासी रिगवन थाना मनियर को पकड़ लिया। घरवालों का आरोप है कि रामप्रवेश को बिजली विभाग के लोगों ने मारापीटा जिससे जमीन पर गिर पड़ा। उसके जमीन पर गिरने के बाद बिजली विभाग के लोग भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

परिजन किसी तरह उसे उठा करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मनियर थाने पर शव रख बवाल काटा और बिजली विभाग के जेई समेत पूरी टीम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान परिजनों की मांग थी कि पहले केस उसके बाद पीएम कराया जाए लेकिन पुलिस चाह रही थी कि पहले पीएम बाद में केस कायम हो। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मुकदमा कायम करने का आश्वासन दिया और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस बाबत एसडीओ बांसडीह राजकुमार यादव ने बताया कि बिजली विभाग की टीम चेकिंग के लिए गई थी। लेकिन परिजनों द्वारा लगाया गया आरोप गलत है, उपभोक्ता की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागजात देखने के बाद भी मांग रहे थे 20 हजार रुपए
मनियर (बलिया)। मृतक का एक पुत्र नीतीश कुमार 15 कक्षा आठवीं का छात्र है। जबकि दो लड़की लक्की (19) एवं निधि (17) है। मृतक के पिता मुद्रिका प्रसाद ने तहरीर दिया कि मैं अनुसूचित जनजाति का व्यक्ति हूं। विद्युत कनेक्शन लेकर आटा चक्की चलाता हूं। बिजली विभाग के जेई कैलाश राव एवं रंजीत वर्मा तीन चार लोगों के साथ मेरेे दुकान पर पहुंचे। जिनमें दो पुलिसकर्मी भी थे, जिनका नाम अज्ञात है। मेरी दुकान पर विद्युत कनेक्शन का कागजात देखे एवं 20 हजार रुपए की मांग करने लगे। नहीं देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने एवं विद्युत कनेक्शन काटे जाने की धमकी देने लगे। मां बहन की भद्दी-भद्दी गाली देने लगे एवं मेरे पुत्र को मारने पीटने लगे। जिससे मेरे लड़के की गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed