{"_id":"65357328cf5bd8b6f2049016","slug":"potato-seeds-become-cheaper-by-rs-1000-ballia-news-c-190-1-bal1001-5891-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आलू का बीज 1000 रुपये हुआ सस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आलू का बीज 1000 रुपये हुआ सस्ता
विज्ञापन
आलू के बीज का वर्ष 2023-24 का मूल्य निर्धारित हो गया है। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार एक हजार रुपये प्रति क्विंटल दाम कम किए गए हैं। इस बार आधारित प्रथम आलू का मूल्य 2,325 रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि गत वर्ष 3,325 रुपये प्रति क्विंटल दाम था। आलू विक्रय के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। विभाग में इस दौरान चार प्रकार का आलू बीज उपलब्ध है।
जिले में 10 हजार 300 हेक्टेयर खेत में आलू पैदा है। अधिकतर किसान विभिन्न माध्यमों से बीज खरीद कर आलू की पैदावार करते हैं। जबकि कुछ किसान बीज की पैदावार भी करते हैं। करीब 10 फीसदी से कम किसान बीज के लिए उद्यान विभाग पर निर्भर रहते हैं। अन्य किसान कोल्ड स्टोरेज और अन्य माध्यमों से आलू बीज खरीदते हैं।
पिछले बार हुई किसानों की मांग के हिसाब से इस बार विभाग में 100 क्विंटल आलू बीज आया है। बीज विक्रय की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों को बीज का आवंटन भी किया जाएगा। उद्यान विभाग में इस समय होगा। कुफरी चिप्सोना, कुफरी बहार, कुफरी आनंद, कुफरी बादशाह प्रजाति का आलू बीज उपलब्ध है।
विज्ञापन
अधिकतम 35 क्विंटल बीज खरीद सकता है एक किसान
जिला उद्यान विभाग की तरफ से शुरू हुए आलू बीज विक्रय में एक किसान अधिकतम 35 क्विंटल बीज खरीद के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा न्यूनतम तौर पर एक किसान को क्विंटल बीज से कम नहीं मिलेगा। आवेदन के अनुसार सभी किसान को बीज उपलब्ध कराया जाएगा।